logo

श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री करेंगे देश को संबोधित, लाल किले मे होगा विशेष समागम, जोरों शोरों से हो रही तैयारियां

Haryanaupdate News. श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वा प्रकाश पर्व 21 अप्रैल को देश भर में मनाया जाएगा, लेकिन इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को प्रकाश पर्व पर देशवासियों को संबोधित करेंगे, इस मौके पर लाल किले मे 2 दिन का विशेष समागम भी किया जाएगा.
 
pm modi guru teg bahadur prakash purab
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सिख गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व 21 अप्रैल को है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे. संस्कृति मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है. इससे पहले पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस से इतर 21 अक्तूबर 2018 को भी लाल किले से देश को संबोधित कर चुके हैं. दरअसल, तब  केंद्र सरकार ने आजाद हिंद फौज के 75 वर्ष पूरे होने पर लाल किले पर आयोजन किया था.

अन्य ताजा खबर - जहांगीरपुरी बवाल: बजरंग दल ने निकाली हथियारों के साथ शोभायात्रा, कार्यकर्ताओं के हाथ मे तलवारें, चाकू और डंडे, देखिये तस्वीरें

pm modi parkash purab



गौरतलब है कि इस अवसर पर 20 और 21 अप्रैल को लाल किले में विशाल समागम होगा. जिसकी तैयारियां जोरो-शोरों से की जा रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, 20 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह समागम का शुभारंभ कर सकते हैं.