logo

जहांगीरपुरी बवाल: बजरंग दल ने निकाली हथियारों के साथ शोभायात्रा, कार्यकर्ताओं के हाथ मे तलवारें, चाकू और डंडे, देखिये तस्वीरें

Haryanaudpate News.शनिवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी मे हनुमान जयंती के मौके पर समुदाय विशेष द्वारा पत्थरबाजी और आगजनी की गयी, इसके बाद दिल्ली के उत्तम नगर मे हिन्दू संगठन बजरंग दल ने हाथ मे तलवारे लहराते हुए, चाकू और डंडे लिए शोभा यात्रा निकाली.
 
delhi jahangirpuri violence bajrang dal
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जंयती के मौके पर शोभा यात्रा पर पथराव होने की घटना के बाद रविवार को हिंदू संगठन बजरंग दल ने हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली. यात्रा में शामिल युवक हाथों में तलवार, चाकू और डंडे शामिल हुए. इस दौरान वे तलवार, चाकू और डंडे को लहरा रहे थे. हालांकि यह मामला मीडिया की सुर्खिया बनने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और युवकों तलवार, चाकू और डंडे गायब कर दिए. बजरंग दल ने रविवार दोपहर बाद उत्तम नगर में करीब तीन किलोमीटर इलाके में शोभा यात्रा निकाली. शोभा यात्रा में बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिरकत की. दल के कार्यकर्ता हाथों में तलवार, चाकू एवं डंडे लहराते हुए चल रहे थे.

अन्य ताजा खबर- Video. दिल्ली के जहांगीरपुरी मे हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गयी तलवारें और लगाए गए "अल्लाह हू अकबर" के नारे

delhi jahangirpuri violence bajrang dal

 

इस दौरान मीडिया प्रतिनधियों की ओर से तलवार, चाकू व डंडे लेकर चलने के बारे में पूछने पर वे शुरूआत में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए.

delhi jahangirpuri violence bajrang dal

 

तभी ज्यादा सवाल होने पर उन्होंने बताया कि वे अपनी सुरक्षा के मद्देनजर तलवार, चाकू व डंडे लेकर चल रहे है.

delhi jahangirpuri violence bajrang dal

इस बीच शोभा यात्रा में युवकों के तलवार, चाकू एवं डंडे लेकर चलने के साथ-साथ उन्हें लहराने का मामला मीडिया की सुर्खिया बन गई. तभी इलाके के पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए. इसके बाद युवकों ने तलवार, चाकू एवं डंडे छुपा दिए. 

delhi jahangirpuri violence bajrang dal

उधर इलाके में शोभा यात्रा निकालने के बारे में बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने शांति बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है.

शोभायात्रा के आगे एवं पीछे पुलिस की कई-कई गाड़िया चल रही थी. इसके अलावा शोभा यात्रा में शामिल झांकियों के साथ पुलिसकर्मी पैदल चल रहे थे.

delhi jahangirpuri violence bajrang dal
 

धार्मिक स्थलों के पास पुख्ता सुरक्षा के आदेश 
वहीं, जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद रविवार को दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर थी. संवेदनशील जगहों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही थी. दिल्ली पुलिस के कई जिलों में धार्मिक स्थलों के पास सुरक्षा कड़ी करने और विशेष नजर रखने की हिदायत दी गई है. जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा पर पथराव के बाद शनिवार रात से संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया. 

delhi jahangirpuri violence bajrang dal

अति संवेदनशील जगहों असौला, जामिया नगर, सीमापुरी, जगतपुरी, जेएनयू व उत्तर-पूर्व में हुए दिल्ली दंगों वाली जगहों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही थी. ज्यादातर इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला, वहीं लोगों को कहीं पर एक जगह एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा था.

delhi jahangirpuri violence bajrang dal

हर जिले में पुलिस उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अमन कमेटियों के साथ बैठक कर लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं. जमीयत-उलमा-ए-हिंद के लोग भी जहांगीरपुरी पहुंचे और लोगों से मुलाकात कर शांति बनाए रखने की अपील की.