logo

Billionaires की लिस्ट मे गौतम अडाणी की जोरदार वापसी, एक दिन मे रईसों की लिस्ट मे इतने पायदान ऊपर आए गौतम, संपत्ति मे हुआ इजाफा

Top 20 Billionaires List मे गौतम अडाणी लंबी छलांग लगाते हुए फिलहाल 18वें पायदान पर आ चुके हैं। Hindenburg की रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद उनके शेयर के भाव लगातार गिर रहे थे।
 
adani in billionaires list

Adani in Top Billionaires List: यूएस की शॉर्ट सेलर फर्म Hindenburg के जाल में फंसे भारतीय सफल उद्योगपति Gautam Adani ने दुनिया की टॉप बिलियनेयर्स की लिस्ट मे एक बार फिर से जोरदार वापसी की है।

अडानी ग्रुप के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। इसके चलते गौतम अडाणी की एक बार फिर Top-20 Billionaires की लिस्ट में धमाकेदार एंट्री हो गई है। पिछले तीन दिनों में उनकी (गौतम अडाणी) की संपत्ति में बढ़त दर्ज की गयी है और Gautam Adani Networth बढ़कर 64.2 अरब डॉलर पर जा पहुंची है।

SBI Bharti 2023: SBI ने निकली 182 पदों पर बम्पर भर्ती! फटाफट एसे करे आवेदन

Adani in Top 20 Billionaires List 2023

गौतम अडानी के शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी है। बीते कारोबारी दिन मंगलवार को कंपनी के पांच स्टॉक्स में अपर सर्किट लगा था। इनमें Adani Power और Adani Green शामिल थीं, जबकि फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises में 14 फीसदी और Adani Wilmer में 10 फीसदी की जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। इसके साथ ही उनके अन्य कंपनियों के शेयर भी हरे निशान पर क्लोज हुए थे। शेयरों में तेजी के चलते ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन पहले ही 10 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। इसके साथ ही 64।2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अब वे अमीरों की लिस्ट में 24वें पायदान से सीधे छलांग मारते हुए 18वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Weather Forecast: आज से मौसम मे होगा बदलाव, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर मे मौसम

गौतम अडाणी ग्रुप ने कर दी एक दिन मे इतनी कमाई

पिछले 24 घंटे की अवधि में गौतम अडानी को 9.3 अरब डॉलर या लगभग 77,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा हुआ है। अडाणी ने दुनिया के नंबर एक अमीर बर्नार्ड अर्नाल्ट और दूसरे अमीर टेसला के मालिक Elon Musk तक को पीछे छोड़ दिया था। Bloomberg billionaires Index की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को खबर लिखे जाने तक उनकी संपत्ति में 4।38 अरब डॉलर या करीब 36,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का और उछाल आ गया था। ताबड़तोड़ कमाई करते हुए अडानी ने एक दिन में ही दुनिया के पांच अरबपतियों को पीछे छोड़ दिया है।

इस वजह से पिछड़ गए थे गौतम अडाणी

इसी साल 24 जनवरी 2023 को Hindenburg Report पब्लिश होने के बाद से गौतम अडानी की संपत्ति (Gautam ADani Networth) में हर रोज गिरावट हो रही थी। सिर्फ दो महीने के भीतर ही उन्होंने नेटवर्थ से 60.7 अरब $ की बड़ी रकम गंवा दी थी। हालांकि, मार्च महीने से अडानी के शेयरों (Gautam Adani Share Prices) ने वापसी की और अब ये पुरानी रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं। यहां बता दें कि अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी बीते साल 2022 में दुनिया के सबसे रईसों में सर्वाधिक कमाई करने वाले अरबपति थे।

 

click here to join our whatsapp group