Raju Punjabi Passed Away: हरियाणा के मशहूर गायक 'राजू पंजाबी का निधन', बीमारी के चलते अस्पताल मे थे भर्ती
Haryanvi Singer Raju Punjabi Dies: हरियाणा के प्रसिद्ध हरियाणवी गायक राजू पंजाबी का आज सुबह निधन हो गया है। खबरों के अनुसार हिसार के जिंदल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन आज सुबह लगभग 04:30 बजे राजू पंजाबी ने अपनी अंतिम सांस ली।
राजू पंजाबी पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनका उपचार हिसार के जिंदल अस्पताल मे चल रहा था। लेकिन अब दुखद खबर है कि वे मर गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव रावतसर में होगा।
आपको बता दें कि राजू पंजाबी हरियाणवी क्षेत्र में एक प्रसिद्ध नाम था। उनके बहुत से गाने सुपर हिट थे। उनके सपना चौधरी के साथ कई गाने हिट हुए। राजू भी पंजाबी हरियाणवी कलाकारों में से एक थे।
ये हरियाणवी संगीत उद्योग के लिए बहुत बुरी खबर है। उनकी अचानक मौत से हरियाणवी संगीत इंडस्ट्री में मातम छा गया है और सभी लोग उनकी मौत से हैरान हैं।
Latest News: Big Breaking: 'देसी देसी ना बोल्या कर छोरी रै' गाने के मशहूर हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन
राजू पंजाबी ने हरियाणवी संगीत जगत में अपनी सुरीली आवाज और अलग-अलग तरह से गाते हुए खास पहचान बनाई। उनके गाने युवाओं से लेकर हर उम्र के लोगों के सिर चढ़ गए। उन्होंने भी सपना चौधरी के साथ कई लोकप्रिय गीतों में काम किया है। राजू पंजाबी को हरियाणवी संगीत जगत में ‘लाड पिया के’ गाने ने महान बनाया था।
Raju Punjabi Famous Songs
राजू पंजाबी के गाये हुए गाने बहुत लोकप्रिय थे। Last Peg, Laad Piya Ke, Desi, Aacha Lage Se, Ghagra, Sandal, Solid Body, Sweety, Tu Cheez Lajwaab, Hawa Kasauti, Bomb, Dever Ladla, Fair Lovely, Daya Ram Ki Hori, Raju Ki Sali, Gori Nagori, etc. इनके गानों में शामिल हैं।