logo

Big Breaking: 'देसी देसी ना बोल्या कर छोरी रै' गाने के मशहूर हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन

Raju Punjabi Passed away: 12 अगस्त को राजू पंजाबी का अंतिम गाना रिलीज़ हुआ। इस समय वह अस्पताल में ही भर्ती थे। अंतिम गाने के बोल, आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था। गीत को तैयार करने में दो साल लगे।
 
raju punjabi death
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, Breaking News: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मंगलवार रात को मशहूर हरियाणवी गायक राजू पंजाबी का निधन हो गया। वे लगभग चालीस वर्ष के थे। पिछले दस दिनों से वह हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती रहे हैं। उनको  काला पीलिया था। इससे फेफड़ों और लीवर में संक्रमण हुआ। तबीयत खराब होने के चलते वो कुछ दिनों से वेंटीलेटर पर थे।

उनका अंतिम संस्कार उनके जन्मस्थान रावतसर खेड़ा में होगा। आजादनगर, हिसार, मे उनका घर था। मृत्यु की खबर सुनते ही उनके करीबी और प्रशंसक हिसार पहुंचने लगे हैं।

फिर से हुए थे अस्पताल मे एडमिट

राजू पंजाबी का हिसार में एक अस्पताल मे उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान वे ठीक हो गए और घर चले गए, लेकिन उनका स्वास्थ्य फिर से बिगड़ गया। बाद में उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजू पंजाबी की 3 बेटियाँ हैं।

Latest NewsHaryana News: हरियाणा के बुजुर्गों की हुई बल्ले बल्ले, क्योंकि अब बुजुर्गों की पेंशन होगी ₹6000 और ₹500 में मिलेगा हर महीने सिलेंडर

राजू पंजाबी अब गानों से  हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बेहद लोकप्रिय हो चुके थे। सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब और देसी-देसी उनके सबसे लोकप्रिय गाने हैं। सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी बहुत प्रसिद्ध थी। उन्होने हरियाणा के संगीत क्षेत्र को एक नई पहचान दी। हरियाणवी गाने को एक नई दिशा दी।

12 अगस्त को अंतिम गाना जारी किया गया था।

12 अगस्त को राजू पंजाबी का अंतिम गाना रिलीज़ हुआ। इस समय वह अस्पताल में ही भर्ती थे। अंतिम गाने के बोल, आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था।  । गीत को तैयार करने में दो साल लगे।