logo

Haryana News: हरियाणा सरकार ने बागवानी क्षेत्र को लेकर लिया एक बडा फैसला, जानिए पूरी खबर

Agriculture :कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की आय और रोजगार बढ़ाने के लिए जापान का यह दौरा बागवानी और कृषि क्षेत्र में नए अनुसंधान एवं विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे बागवानी की ओर फसल विविधीकरण में बहुत ज्यादा वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 2023 तक बागवानी क्षेत्र को 22 लाख एकड़ करने व उत्पादन को तीन गुणा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 
 
farming
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Agriculture :कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की आय और रोजगार बढ़ाने के लिए जापान का यह दौरा बागवानी और कृषि क्षेत्र में नए अनुसंधान एवं विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे बागवानी की ओर फसल विविधीकरण में बहुत ज्यादा वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 2023 तक बागवानी क्षेत्र को 22 लाख एकड़ करने व उत्पादन को तीन गुणा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 

latest update:Haryana Weather : अगले तीन या चार दिन हरियाणा के लिए हो सकते है खतरनाक, तेज बारिश के साथ साथ आ सकता है तूफान

उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों में बागवानी के क्षेत्र में अपनाई जा रही तकनीकों का अध्ययन कर हम हरियाणा में भी इन तकनीकों को अपनाएंगे, ताकि प्रदेश के किसान भी उद्यमी बनने की ओर अग्रसर हों और उनकी आय में वृद्धि हो। इस प्रकार की नई – नई तकनीकों से न सिर्फ किसानों को लाभ होगा बल्कि हरियाणा में भी बागवानी के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनेगी।

कृषि मंत्री के साथ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  सुधीर राजपाल, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव  के मकरंद पांडुरंग, बागवानी विभाग के महानिदेशक डॉ अर्जुन सिंह सैनी, संयुक्त निदेशक डॉ जोगेंद्र सिंह व पद्मश्री से सम्मानित किसान कमल सिंह चौहान, लोहारू विधानसभा क्षेत्र से प्रगतिशील किसान अमित कुमार प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।