logo

Haryana Weather : अगले तीन या चार दिन हरियाणा के लिए हो सकते है खतरनाक, तेज बारिश के साथ साथ आ सकता है तूफान

मौसम विभाग ने भी Haryana Weather Update नामक अलर्ट जारी किया है। Monsoon Update के अनुसार, हरियाणा के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है, साथ ही कुछ स्थानों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
 
Haryana Weather : अगले तीन या चार दिन हरियाणा के लिए हो सकते है खतरनाक, तेज बारिश के साथ साथ आ सकता है तूफान 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, और अब एक बार फिर से मौसम ने बदलाव किया है। रविवार रात से ही पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में बादल छाए हुए हैं। अगले कुछ दिनों में हरियाणा में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हो सकती है। 

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, पानीपत आदि स्थानों में तेज बारिश का अनुमान लगाया है (Haryana Today Weather Update)। हल्की बूंदाबांदी भी कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, झज्जर, गुरुग्राम, भिवानी, जींद, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक आदि जिलों में हो सकती है।

वित्त मंत्रालय की बड़ी घोषणा, 500 रूपये के नोटो पर मंडराया खतरा, क्या हो सकते है 500 के नोट बंद
तेज बारिश इन जिलों में समस्याएं बढ़ा सकती है
कुछ दिनों में हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, कैथल आदि में भी बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को अब उमस से राहत मिलेगी। अगले तीन या चार दिनों में हरियाणा में मॉनसून सक्रिय होगा। अब होने वाली बारिश से किसानों को भी फायदा होगा। बाढ़ से प्रभावित अंबाला, करनाल, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद और अन्य जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जो लोगों को परेशान कर सकती है। क्योंकि इन जिलों में बाढ़ का पानी अभी भी भरा है।इस पानी को कड़ी मेहनत से कम किया जा रहा है।