305 किमी की टॉप स्पीड के साथ मारी एंट्री,पलक झपकते ही फुर्र हो जाती है ये धांसू कार
Porsche Cayenne Facelift: देश में सुपरकार को युवाओं द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इसी बीच पोर्श कंपनी ने अपनी एक बेहतरीन सुपरकार को लॉन्च कर दिया है. जी हां दरअसल आपको बता दें कि पोर्श ने अपनी नई Porsche Cayenne Facelift को बाजार में उतारा है. इसके साथ ही इस सुपरकार में कंपनी ने काफी एडवांस्ड फीचर्स उपलब्ध कराए हैं. इतना ही नहीं कंपनी की इस कार में आपको जबरदस्त पॉवरट्रेन भी देखने को मिल जाएगा. इसके साथ ही इस कार में करीब 305 किमी की टॉप स्पीड भी दी गई है.
Porsche Cayenne Facelift Price
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने अपनी इस कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत करीब 1.3 करोड़ रुपए रखी है.
वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 1.4 करोड़ रुपए रखी गई है. साथ ही इस कार का लुक भी काफी स्टाइलिश दिया गया है. इस सुपरकार में कंपनी ने काफी जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स भी प्रदान कराए हैं. इसीलिए अगर आप भी सुपरकार लेना चाहते हैं तो पोर्श की ये धांसू कार एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है.
Porsche Cayenne Facelift Features
कंपनी ने अपनी इस कार के केबिन में 3 स्क्रीन दिए हैं. इसके साथ ही 12.6 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच का टचस्क्रीन, 10.9 इंच का टचस्क्रीन भी दिया गया है. ये सुपरकार पूरी तरह से वॉयस कमांड पर बेस्ड है.
Porsche Cayenne Facelift Powertrain
कंपनी की इस सुपरकार में दमदार पॉवरट्रेन भी दिया गया है. इसमें 3.0 लीट का ट्विन टर्बो चार्ज्ड वी 6 पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये इंजन 353 हॉर्स पावर पैदा करता है. इसी के साथ ये 500 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. कार में 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है.