Affordable Cars: 10 लाख रुपये से सस्ती इन 10 कारों में से कोई भी खरीद लो
Top 10 Budget Cars: बजट छोटी कारें कई कारणों से भारत में बहुत लोकप्रिय हैं. एसयूवी और प्रीमियम वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद किफायती हैचबैक और सेडान भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार का प्रमुख हिस्सा हैं.
बजट छोटी कारों की बहुत बिक्री होती है. ऐसे में अगर आप भी कोई सस्ती कार खरीदने की सोच रहे हैं तो हमने आपके लिए 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली 10 कारों की लिस्ट तैयार की है.
10 लाख रुपये से कम कीमत वाली 10 कारें
-- Maruti Suzuki Alto की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू है.
-- Hyundai Grand i10 Nios की कीमत 5.73 लाख रुपये से शुरू है.
-- Maruti Suzuki WagonR की कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू है.
-- Tata Tiago की कीमत Rs 5.54 लाख रुपये से शुरू है.
-- Maruti Suzuki Swift की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू है.
-- Tata Punch की कीमत Rs 5.99 लाख रुपये से शुरू है.
Also Read This News: Skoda की Electric Car बाजार पर राज करने की तैयारी, कंपनी 2026 तक पेश करेगी 6 नए ईवी
-- Maruti Suzuki Dzire की कीमत 6.51 लाख रुपये से शुरू है.
-- Renault Triber की कीमत 6.33 लाख रुपये से शुरू है.
-- Maruti Suzuki Baleno की कीमत 6.61 लाख रुपये से शुरू है.
-- Mahindra Bolero Neo की कीमत 9.63 लाख रुपये से शुरू है.
लिस्ट की सबसे सस्ती कार- ऑल्टो के10 के बारे में
ऑल्टो के10 में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 67 पीएस और 89 एनएम जनरेट करता है. यह आइडल-इंजन स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ आती है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल (स्टैंडर्ड) और एएमटी गियरबॉक्स (ऑप्शनल) है.
सीएनजी पर यह इंजन 57पीएस और 82.1एनएम जनरेट करता है. इसमें सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. सीएनजी पर यह 33.85 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज ऑफर करती है.