logo

Longest Waiting Period Car : ये है सबसे अधिक वेटिंग पीरियड वाली गाड़िया, आइये देखिए लिस्ट

आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी गाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनको खरीदने के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ेगा। तो आइये देखिए पूरी जानकारी 

 
Longest Waiting Period Car
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस समय भारत में कई ऐसे पॉपुलर कारें हैं, जिनको खरीदने के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ेगा। अगर आप कोई नई कार करना चाहते हैं और आप जानना चाहते हैं कि आप जिस कार को खरीदना चाहते हैं उसका वेटिंग पीरियड कितना है तो आप सही जगह पर है।

आपको इस खबर के माध्यम से काफी हेल्प मिल सकती है, क्योंकि इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं टॉप उन टॉप 7 गाड़ियों के बारे में जिनका अप्रैल 2030 में सबसे अधिक वेटिंग पीरियड है।

इनोवा हाइक्रॉस

पहले नंबर पर आती है इनोवा हाइक्रॉस इनोवा हाईक्रॉस को पिछले साल लांच किया गया था, लॉन्च के बाद से ही इस गाड़ी की बहुत तगड़ी डिमांड है। अगर आप इनोवा हाईक्रॉस खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको बता दें इस गाड़ी को खरीदने के लिए आपको कम से कम 2 साल का इंतजार करना पड़ सकता है। 

रिपोर्ट के मुताबिक इनोवा हाईक्रॉस की वेटिंग पीरियड 24 महीने तक की है। हालांकि यह वेटिंग पीरियड वैरीएंट के अनुसार भिन्न हैं।

यह भी पढ़े AC at discount: मात्र 1800 में ले जाये ब्रांड न्यू AC अपने घर , जानिए पूरी डिटेल

टोयोटा हाइराइडर

एक और कार जो हाई वेटिंग पीरियड के लिस्ट में शामिल है उसका नाम है टोयोटा हाइराइडर। इस गाड़ी को खरीदने के लिए आपको कम से कम 20 महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि इसकी जो वेटिंग पीरियड है वह वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग पाई जा सकती हैं। इस गाड़ी की इंडियन मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड है।

महिंद्रा थार

अगर आप थार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए आपको थोड़ा सा वेट करना पड़ सकता है। थार का जो वेटिंग पीरियड है वह लगभग 18 महीने के आसपास है। मतलब ये है कि आपको थार खरीदने के लिए डेढ़ साल से भी अधिक इंतजार करना पड़ सकता है।

महिंद्रा एक्सयूवी 700

महिंद्रा एक्सयूवी 700 अगर आप खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो, इसके लिए आपको कम से कम 12 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

किआ कैरेंस

किआ कैरेंस को पिछले साल लॉन्च किया था। काफी किफयाती दाम में लॉन्च होने के बाद ये गाड़ी काफी चर्चा में रही थी। इसका वेटिंग पीरियड 12 महीने तक की है।

यह भी पढ़े :world malaria day 2023: जानिए मलेरिया के 4 ऐसे लक्षण जो आपको इस बीमारी से बचा सकते है

मारुति ब्रेजा

मारुति ब्रेजा को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो कम से कम 10 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इसको पिछले साल ही अपग्रेड किया गया है

मारुति ग्रांड विटारा

साल 2022 में मारुति विटारा को लांच किया था। लॉन्च के बाद मार्केट में अच्छी खासी डिमांड होने लगी। मारुति ब्रेजा के समान ही इसको खरीदने के लिए आपको 10 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है