7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी, इस महीने आएंगे ढाई लाख से ज्यादा रुपये
7th Pay Commission Latest Update: आखिरकार केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म हो गया. रक्षा बंधन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4% की बढ़ोतरी हो गई है. सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता (7th Pay Commission DA Hike) में 4% की बढ़ोतरी कर दी गई है. दरअसल, जून के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI) के आंकड़े आने के बाद ये तय था कि महंगाई भत्ते में अच्छी बढ़ोतरी होगी. लेकिन, अब इसका ऐलान हो गया है. आइये जानते हैं विस्तार से.
38% हुआ महंगाई भत्ता
हमारी सहयोगी वेबसाइट ज़ी बिजनेस में छपी खबर के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4% की बढ़ोतरी हुई है. सरकार ने इसका ऐलान कर दिया है. गौरतलब है कि डीए में बढ़ोतरी (Dearness Allowance) AICPI के आंकड़ों पर निर्भर करती है. अब पे-ग्रेड लेवल 3 के अधिकतम स्केल 56,900 रुपये की बेसिक सैलरी पर कुल सालाना महंगाई भत्ता 259,464 रुपये होगा. लेकिन, मौजूदा महंगाई भत्ते से अंतर की बात करें तो सैलरी में सालाना इजाफा 27,312 रुपये होगा.
कब आएगा 38% DA का पैसा?
डियरनेस अलाउंस (Dearness Allowance) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 38% हो गया है, इससे पहले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34% था. महंगाई भत्ते का भुगतान सितंबर 2022 की सैलरी में होगा, जबकि बढ़ा हुआ DA जुलाई से लागू हो गया है. यानी कर्मचारियों के खाते में दो महीने जुलाई और अगस्त के एरियर का पैसा भी आएगा. कुल मिलाकर त्यौहार के समय कर्मचारियों के खाते में डीए एरियर के साथ मोटा पैसा आएगा. आइये जानते हैं अब कर्मचारियों के खाते में कितनी सैलरी आएगी?
अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (38%) 21,622 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (34%) 19,346 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 21,622-19,346 = 2260 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा 2260 X12= 27,120 रुपये
न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (38 %) 6840 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (34%) 6120 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 6840-6120 = 1080 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा 720 X12= 8640 रुपये
"Keyword"
"8th pay commission"
"da for central government employees news latest update 2022"
"da for central government employees news latest update 2022 in hindi"
"7th pay commission latest news today 2022"
"da arrears latest news"
"7th pay da chart"
"7th pay commission 2022"
"da latest news today 2022"