logo

Haryana Scheme : प्लॉट देने के लिए सरकार ने बनाई नई योजना, इन्हे ही मिलेंगे प्लॉट

Haryana Scheme : हरियाणा सरकार ने एक नई योजना शुरू की है, जिसके तहत सरकारी प्लॉट्स देने की प्रक्रिया को आसान किया गया है। इस योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या जिनके पास खुद का घर नहीं है। सरकार ने पात्र व्यक्तियों की सूची भी जारी की है और जल्द ही प्लॉट का वितरण शुरू किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।
 
 
Haryana Scheme : प्लॉट देने के लिए सरकार ने बनाई नई योजना, इन्हे ही मिलेंगे प्लॉट 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, Haryana BPL Family Free Plot : हरियाणा में राज्य स्तरीय महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 100-100 वर्ग गज के प्लॉट कब्ज़ा आवंटन पत्र वितरण किये गए हैं। ये बीपीएल परिवारों को सरकार की तरफ से बांटे गए हैं।

सोनीपत के अलावा 10 जगहों- भिवानी, चरखी दादरी, पलवल, गुरुग्राम, हिसार, जींद, यमुनानगर, महेन्द्रगढ़, झज्जर और सिरसा में भी कार्यक्रम आयोजित किये गए, जहां पर हरियाणा सरकार के मंत्रियों व विधायकों द्वारा लाभार्थियों को Plot कब्ज़ा आवंटन पत्र वितरित किये गए। सीएम के समारोह में 7500 से अधिक लोगों को Plot क़ब्जा आवंटन पत्र दिए गए।

जिन गांवों में Plot के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है वहां लाभार्थियों को Plot खरीदने के लिए एक-एक लाख रुपये की वित्तिय सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, अन्य गरीब लाभार्थियों के लिए भी प्लॉट देने के लिए सरकार ने योजना बनाई है और अधिकारियों को पोर्टल तैयार करने के लिए आदेश दे दिए गए हैं। इस पोर्टल पर ऐसे परिवार अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

OPS Scheme 2025 : कई सालो बाद लागू होगी पुरानी पेंशन योजना, मिलेंगे ये फ़ायदे
उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फाईल को दुरूस्त कर लाभार्थियों को Plot कब्ज़ा आवंटन पत्र दे दिए जाए और अब इस कार्य को पूरा कर लिया गया है।