logo

Haryana News : हरियाणा की ये कॉलोनियां हुई पक्की, लिस्ट जारी

Haryana News : हरियाणा सरकार ने राज्य की कुछ कॉलोनियों को पक्का करने की घोषणा की है। अब इन कॉलोनियों को कानूनी मान्यता मिल गई है और यहां रहने वाले लोगों को नियमित बिजली, पानी और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। सरकार ने इन कॉलोनियों की सूची भी जारी कर दी है, जिससे लोगों को इसका फायदा मिलेगा। पूरी जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।
 
Haryana News : हरियाणा की ये कॉलोनियां हुई पक्की, लिस्ट जारी 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : हरियाणा सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के चार शहरों में 91 और अनियमित कॉलोनियों को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इन कॉलोनियों में अब लोगों को बिजली, पानी और सड़क सहित कई मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें पलवल में 44, पंचकूला में 21, पानीपत में 14 और महेंद्रगढ़ में 12 अनियमित कॉलोनियों को रेगुलर किया गया है।


इसे लेकर नगर एवं आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अंकुर गुप्ता ने सभी 91 में अनियमित कॉलोनियों को वैध करने के आदेश जारी कर दिए हैं। ऐसे में इन कॉलोनी में रहने वाले सभी लोगों को अब बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल पाएगी।

OPS Scheme 2025 : कई सालो बाद लागू होगी पुरानी पेंशन योजना, मिलेंगे ये फ़ायदे

आपको बता दे कि प्रदेश में शहरी क्षेत्र में 741 अस्वीकृत कॉलोनियों को पहले ही नियमित किया जा चुका है। ऐसे में अब नियमित कॉलोनी की संख्या 832 हो गई है। कॉलोनी के नियमित होने से 2 लाख से अधिक संपत्तियों के मालिकों को अपनी प्रॉपर्टी बेचने का अधिकार मिल गया है। अब बची हुई 342 अनियमित कॉलोनी को 30 जून तक नियमित करने का लक्ष्य है।