logo

Haryana Weather Update: हरियाणा में तापमान पहुंचा 44 डिग्री के पार, वहीं मौसम विभाग ने बारिश तेज तूफान का अलर्ट जारी

पंजाब-हरियाणा में पारा फिर से बढ़ने लगा है। पंजाब में 24 घंटे में अधिकतम तापमान लुधियाना में दर्ज किया गया जहां पारा 43.2° रहा, तो वहीं हरियाणा में हिसार में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। 

 
Haryana Weather Update

पंजाब-हरियाणा में पारा फिर से बढ़ने लगा है। पंजाब में 24 घंटे में अधिकतम तापमान लुधियाना में दर्ज किया गया जहां पारा 43.2° रहा, तो वहीं हरियाणा में हिसार में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। सिरसा में पारा 43.4 डिग्री रहा। वहीं, हिमाचल में खराब मौसम को लेकर जारी किए गए येलो अलर्ट के बीच सभी जगह मौसम साफ बना रहा। इससे तापमान में भी आंशिक उछाल दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 16 मई को दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन होगा।

हरियाणा गर्मी छूटी 2023: हर‍ियाणा के स्टूडेंट के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, इस दिन से होगी गर्मी की छूटी, मिलेगी इतने दिन की ज्यादा छूटी

16 से 18 मई तक हल्की से मध्यम दर्जे की बरसात हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा भी चल सकती है। 18 मई को प्रदेश के काफी इलाकों में बरसात की संभावना है। 19 मई से प्रदेश में मौसम खुश्क रहेगा और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। विभाग ने कहा है कि हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और यह 19 मई तक असर दिखाएगा। उन्होंने प्रदेश के मध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भरी बारिश और तेज तूफान चलने की चेतावनी जारी की है।

पंजाब में सामान्य से 2.5 डिग्री तो हरियाणा में 1.8° ज्यादा रहा तापमान

सोमवार को पंजाब के पारे में 0.5 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। हरियाणा में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य से 1.8 डिग्री तक ज्यादा हो चुका है।

रोडसाइड फल व सब्जी बेचने वाले गरीब लोगो को सरकार का बड़ा तौफा, अब मिलेंगे ये लाभ !

हिमाचल में बदलता रहा मौसम, बर्फबारी, तूफान व सीजन में पहली बार पारा 40° पार

हिमाचल में रविवार को मौसम ने कई रंग दिखाए थे। पांगी में ताजा बर्फबारी हुई थी और शिमला में अंधड़ चला। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40° पार हो चुका है। रविवार को इसी सीजन के दौरान पहली बार प्रदेश का अधिकतम तापमान 40° से अधिक दर्ज हुआ।

click here to join our whatsapp group