Today Rashifal 16April : आज रविवार को को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, देखिए आज का राशिफल
राशिफल की दृष्टि से 16 अप्रैल 2023, रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा जानिए 16 अप्रैल 2023 को किन राशि वालों होगा बड़ा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।
Horoscope Rashifal 16 April 2023 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।
16 अप्रैल 2023 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। सूर्यदेव की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।
जानिए 16 अप्रैल 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...
मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। माता से भी धन प्राप्ति हो सकती है। धन की स्थिति में सुधार होगा। मान सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता तो रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
वृष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है। खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। क्रोध की तीव्रता में कमी आएगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने प्रारम्भ हो जाएंगे।
Also read this news: Bajaj Pulsar का धाकड़ लुक Yamaha R15 को भी देगा धोबी पछाड़, जानिए इसके सारे तगड़े फीचर्स
मिथुन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। यथोचित परिश्रम के बाद भी सफलता संदिग्ध है। सुखद समाचार मिलेगा।
कर्क राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिकता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है।
सिंह राशि- परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।
कन्या राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्चों से परेशान हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव तथा साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे।
तुला राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष से बचें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ रहेगा। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम अधिक होगा। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।
धनु राशि- कारोबार के विस्तार के लिए भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।
मकर राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।
Also read this news: NPCIL Job 2023: 56000 रूपये महीने कमाने का सुनहरा मौका, परमाणु ऊर्जा निगम में निकली कई पदों पर भर्ती
कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मीन राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। खर्चों के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सन्तान को कष्ट रहेगा।