logo

Today 23 April Rashifal: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, देखिए आज दैनिक राशिफल

राशिफल की दृष्टि से 23 April को कुछ राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा.  जानिए 23अप्रैल 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

 
23 april rashifal
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Horoscope Rashifal 23 April 2023 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 

23 अप्रैल 2023 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। सूर्यदेव की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। जानिए 23 अप्रैल 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि बढ़ेगी।

वृष राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। खानपान के प्रति सचेत रहें। उदर विकार रहेंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। परिवार का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। धैर्यशीलता का अभाव रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा।

यह भी पढ़ें-CBSE 10th-12th Exam News: CBSE के 10वीं-12वीं एग्जाम पैटर्न में होगा बदलाव

कर्क राशि- संयत रहें। क्रोध से बचें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।

सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति‍ भी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर भी मिलेगें। मित्रों का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। वाहन क्रय कर सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

कन्या राशि- मन परेशान हो सकता है। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलित रहें। मित्र का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पर‍िवार में आपसी तनाव हो सकता है।

तुला राशि- व्यवहार में सन्तुलित रहने का प्रयास करें। आत्मसंयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी। म‍ित्रों के सहयोग से कारोबार का मार्ग प्रशस्‍त होगा।

वृश्चिक राशि- कार्यों के प्रति जोश रहेगा। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। मेहनत अधिक रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में भरपूर रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। पिता से मतभेद हो सकते हैं।

धनु राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। फिर भी धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। कारोबार भी बढ़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी, परन्तु स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्च बढ़ेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। 

मकर राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सन्तान को कष्ट होगा।

यह भी पढ़ें-IAS Interview Questions: ऐसी क्या चीज है जो पानी के अंदर भी गीली नहीं होती?

कुंभ राशि-  धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। रुके हुए काम बनेंगे। शैक्षिक कार्यों में आशातीत सफलता मि‍ल सकती है।

मीन राशि- मन परेशान रहेगा। परिवार के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में सुधार के लिए भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवारि‍क जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं।