logo

Rama Tulsi vs Shyama Tulsi : घर के लिए कौन सी तुलसी लगाना है बेहतर, कैसे करें सही पहचान

Haryana Update, Religious:ऐसा माना जाता है कि तुलसी भगवान को बहुत प्रिय होती है, इसके घर मे लगाने से घर मे सुख समृद्धि बनी रहती है। ये भी दो प्रकार की होती है: रामा और श्यामा। आइए जानते हैं दोनों के बारे मे...
 
rama vs shyama tulsi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rama Tulsi vs Shyama Tulsi: हीलिंग गुणों से भरपूर तुलसी के पौधे का इस्तेमाल सिर्फ आयुर्वेद में ही नहीं किया जाता है। बल्कि हिन्दू धर्म में उनका महत्वपूर्ण स्थान है, जिसकी पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा हर घर में होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास होता है। बुधवार और रविवार को छोड़कर नियमित रूप से तुलसी को जल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। यह घर में सुख-समृद्धि, और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाता है। तुलसी दो प्रकार की होती है रामा तुलसी और श्यामा तुलसी। आइए जानते हैं कि इनमें क्या अंतर है और क्या है इनके मायने?

ये भी पढ़िये: Tulsi Upay: तुलसी में जल देते हुए करें ये काम, होगा फायदा

रामा तुलसी कैसी होती है? | What is Rama Tulsi?
राम तुलसी का रंग हल्का हरा होता है। स्वाद की बात करें तो खाने में यह मीठा लगता है। उन्हें आमतौर पर श्री तुलसी, लकी तुलसी और उज्जवल तुलसी के नाम से पुकारा जाता है।

श्यामा तुलसी कौन सी होती है? | What is Shyama Tulsi?
श्यामा तुलसी का रंग गहरा जामुनी होता है। स्वाद की बात करें तो यह रामा तुलसी के समान मधुर नहीं हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह तुलसी भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है।