logo

Kedarnath News: केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन लेकर जाने पर लगा प्रतिबंध, ऐसी ड्रैस पहनकर भी नही होगी एंट्री

पिछले कुछ दिनों से केदारनाथ मंदिर से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो के कारण केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन से प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया।

 
Kedarnath mandir
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: यदि आप भी केदारनाथ मंदिर जाते हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। अब से केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर आप  मंदिर में फोन ले जा रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं करना चाहिए। मंदिर परिसर में चित्र और वीडियो भी नहीं लेने दिया गया। पिछले कुछ दिनों से केदारनाथ मंदिर से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Latest News: Haryana Weather: हरियाणा में भारी बारिश की समस्या ने फिर किया लोगों को परेशान, अगले पाँच दिनो के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

वायरल हो रहे वीडियो के कारण केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन से प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया। इसके लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में बोर्ड लगाए हैं। इन बोर्डों में बताया गया है कि मंदिर परिसर में मोबाइल फोन बिल्कुल भी नहीं ले जाना चाहिए। मंदिर में अब फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। हर जगह सीसीटीवी होगा। विभिन्न बोर्डों ने भी मंदिरों और उनके आसपास के क्षेत्रों में केवल मर्यादित कपड़े ही पहनने का आदेश दिया।

इसलिए मंदिर परिसर में तंबू या शिविर बनाने को भी मना कर दिया गया, क्योंकि यह दंडनीय अपराध माना जाएगा। इन बोर्डों में हिंदी और अंग्रेजी में स्पष्ट रूप से बताया गया था कि अगर कोई ऐसा करता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गढ़वाल हिमालय में विद्दयमान केदारनाथ मंदिर के कुछ दिन पहले ही कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। तीर्थ पुरोहितों से लेकर आम श्रद्धालुओं ने इस वीडियो पर आपत्ति जताई और कहा कि धार्मिक स्थानों पर ऐसा करना बिल्कुल भी अनुचित है।

ये अजीब वीडियो कुछ समय पहले वायरल हुए थे, जिसमें एक लड़की घुटनों के बल पर बैठकर एक पुरुष मित्र को प्रपोज करती है। एक ऐसा ही वीडियो था जिसमें एक महिला गर्भगृह में नोट उड़ाती हुई दिखाई देती थी, जो बिल्कुल गलत है। इसलिए अब मंदिर में फोन ले जाने पर पाबंदी है।