माँ दुर्गा के 51 शक्तिपीठों मे ये 5 है बेहद खास, दर्शन करने मात्र से दूर होते है कष्ट
Navratri. आज से नवरात्रि का शुबारंभ हो चुका है , जो दौ अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलने वाले है, इन दिनों में माँ भगवती के 9 स्वरूपों की आराधना की जाती है , जिससे माँ भक्त के सब दुख दर्द दूर कर देती है, माँ दुर्गा के 51 शक्तिपीठ माने गए है जिनमे से ये 5 शक्तिपीठ बेहद खास है, कहा जाता है की इनके दर्शन करने मात्र से कष्ट दूर हो जाते है।
Chaitra Navratri. चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है और भक्त इन 9 दिनों मे माँ शक्ति के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है, जिससे माँ अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर कर देती है । आइए बताते है माँ शक्ति के 51 शक्तिपीठों मे से 5 के बारे में जिनके दर्शन करने मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते है ...
दक्षिणेश्वर काली माता मंदिर, कोलकाता (Dakshineswar Kali Temple, Kolkata, West Bengal)

दक्षिणेश्वर काली मंदिर पश्चिम बंगाल के कोलकाता के हुगली नदी के किनारे स्थित है। इस मंदिर में मां काली की मूर्ति स्थापित है। नवरात्रि के दौरान यहां माता के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है। माता काली के दर्शन करने से नकारात्मक शक्तियाँ दूर हो जाती है और सुखों की प्राप्ति होती है।
माता ज्वाला देवी मंदिर, कांगड़ा, हिमांचल प्रदेश (Mata Jwala Devi Temple, Kangra, Himachal Pradesh)

माता ज्वाला देवी का मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में है। इस मंदिर में हमेशा आग की लपटें निकलती रहती हैं. इसलिए इसे ज्वाला माता मंदिर कहा जाता है। यह 51 शक्तिपीठों में से एक है।
कामाख्या देवी मंदिर, असम, गुवाहटी (
कामाख्या मंदिर गुवाहाटी (असम) शहर की नीलांचल पहाड़ियों पर अवस्थित है। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर में मां कामाख्या की मूर्ति स्थापित है। यह सिद्ध शक्तिपीठ है।
ये खबर पढिए- Knowledge: पर्यटकों के लिए बहुत दिलचस्प है खजूराहों टेंपल, जानिए इससे जुड़े तथ्य
करणी माता मंदिर, देशनोक, राजस्थान ( Karni Mata Temple, Rajasthan)

करणी माता का मंदिर राजस्थान के देशनोक नामक स्थान पर स्थित है। माता के इस मंदिर को चूहों का मंदिर भी कहा जाता है। दरअसल इस मंदिर में हजारों चूहे एकत्रित होते हैं। करणी माता को मां दुर्गा का रूप माना जाता है।
ये खबर पढिए- KNOWLEDGE: ये हैं दुनिया की ऐसी जगह जहां सूरज कभी नहीं डूबता और न ही निकलता है
नैना देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश (Naina Devi Temple, Bilaspur, Himachal Pradesh)

नैना देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में स्थित है। यह 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर में मां नैना देवी की मूर्ति स्थापित हा। मान्यता है कि इस स्थान पर माता सती की आंख गिरी थी।