logo

Chanakya Niti: दान ही सबसे बड़ा कर्म क्यों है, जानिए आचार्य चाणक्य की नीतियां

Chanakya Niti 21वीं सदी में भी आचार्य चाणक्य द्वारा लिखी हुई नीतियों को बहुत से युवाओं द्वारा पढ़ा और उनका पालन किया जाता है। इन नीतियों मे आचार्य चाणक्य ने ज़िंदगी में सफलताओं के कई गुणो के बारे मे बताया हैं जिनका पालन करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है।
 
Chanakya Niti: दान ही सबसे बड़ा कर्म क्यों है, जानिए आचार्य चाणक्य की नीतियाँ 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आचार्य चाणक्य की गणना विश्व के श्रेष्ठतम विद्वानों में की जाती है। उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति वर्तमान समय में लाखों युवाओं का मार्गदर्शन कर रही है। चाणक्य नीति में धर्म, अर्थ और कर्म के साथ-साथ जीवन की विभिन्न महत्वपूर्ण नीतियों के बारे में आचार्य द्वारा विस्तार से बताया गया है।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि मनुष्य को कैसे कर्म करने से मोक्ष, स्वर्ग की प्राप्ति होती है। चाणक्य नीति के इस खबर में आज हम आपको बताएँगे कि मनुष्य के जीवन में दान का क्या महत्व है। आइए जानते हैं-

नान्नोदकसमं दानं न तिथिर्द्वादशी समा ।
नम  गायत्र्याह  परो मन्त्रो न मातुर्दैवतम  परम् ।।

इस श्लोक के माध्यम से आचार्य चाणक्य ने बताया है कि अन्न और जल के दान के समान कोई दान नहीं। द्वादशी तिथि के समान कोई तिथि नहीं, गायत्री मंत्र से बड़ा कोई भी मंत्र नहीं और मां से ज्यादा बढ़कर इस संसार में कोई देवता नहीं। इसलिए व्यक्ति को हर टाइम अपने कर्तव्यों और निर्णयो का ज्ञान होना बहुत जरूरी है चाहिए। इससे न केवल मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती, बल्कि जीवन काल में सुख और समृद्धियां आने लगती है। 

दानें  पाणिर्न तु कङ्कणेन स्नानेन शुद्धिर्न चन्दनेनम  ।

मानेम  तृप्तिर्न भोजनेनम  ज्ञानेन मुक्तिर्न तु मण्डनेन ।।

चाणक्य ने इस श्लोक मे बताया है कि सिर्फ दान करने से हाथों की सुन्दरता में समृद्धि नही होती, न ही हार-कंगन पहनने से, और न ही नहने और सुंदर कपड़े पहनने से। चंदन का लेप भी वह तुम्हारे अंदर चमक नहीं ला पाएगा। वहीं संतुष्टि प्रतिष्ठा से बढ़ती है, ना कि भोजन से और मोक्ष (स्वर्ग) की प्राप्ति ज्ञान से और ना ही श्रृंगार से ।

इसलिए दान करने से और मान सम्मान का आदर करन व ज्ञान अर्जित करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। जो इन सभी में पूर्व होता है, वही सबसे बड़ा श्रेष्ठ कहलाता है। 

tags:  Chanakya Niti, Chanakya Niti ka Gyan, Success Niti, Success Gyan, Chanakya Niti gyan, Chanakya Niti motivational quotes, Chanakya Niti for Success, Motivational quotes by Chanakya Niti, Chanakya Niti in hindi, चाणक्य नीति, चाणक्य नीति नीति, चाणक्य नीति ज्ञान, Chanakya Niti teaching, Spiritual News, Spiritual News in Hindi