logo

Chanakya niti: आज ही करे इन चार चीज़ों का त्याग, वरना हो सकती है ज़िंदगी तबाह

chanakya niti: आचार्य के अनुसार मनुष्य को सदैव इन चार चीज़ों से दूर रहना चाहिए वरना आपका जीवन दुखो से घिर सकता है।
 
chanakya niti
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update:आचार्य चाणक्य द्वारा मानव हित के लिए बहुत सी ज्ञान की बाते बताई गयी है जिनको अपनाकर इंसान अपने जीवन मे सुख एवं समृद्धि पा सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियो द्वारा  मनुष्य के व्यावहारिक पक्ष पर अधिक बल दिया है। इस आर्टिक्ल के माध्यम से हम आपको ऐसी चार चीज़ों के बारे मे बताएँगे जो मनुष्य को जितना जल्दी हो सके उतनी जल्दी त्याग देनी चाहिए। 

 
ऐसी औरत
 

आचार्य चाणक्य का मानना है कि स्त्री का स्वभाव ठीक होना बेहद जरूरी है। अगर घर मे नीच प्र्वृती कि स्त्रियाँ आ जाये तो घर को नरक समान बना देती है। साथ ही साथ घर वालो का जीवन भी दुश्वार कर देती है। स्त्री के पति को भी फिर घुट घुट के जीना पड़ता है। ऐसी स्त्री को बहू बनाकर कभी घर मे नही लाना चाहिए। 

घटिया स्वभाव का दोस्त

हर इंसान के जीवन मे कम से कम एक ऐसा मित्र होता है जिससे वह अपने सभी दुख और सुख बांटता है। अपनी छोटी से छोटी बात उससे सांझी करता है और उससे सलाह-मशवरा भ मांगता है। लेकिन धोखेबाज़ दोस्तो के होने से हमारे दिल पर गहरा आघात होता है। ऐसे दोस्त मतलबी होते है जो अपने फायदे के लिए तुम्हारे गुप्त बाते दूसरों के आगे गा देंगे। ऐसे कपटी मित्र हमे न सहा जाने वाला दर्द देते है। इसलिए ऐसे नीच दोस्तो को तुरंत त्याग देना चाहिए।  

ऐसा नौकर 

घर मे कभी ऐसे नौकर को नहीं लाना चाहिए जो हर बात पर आपको जवाब दे। घर मे रह रहे नौकर आपकी हर गुप्त बात जानते है। ऐसे नौकर आपके जीवन के लिए हानिकारक हो सकते है क्योंकि ये आपकी कभी नही सुनते। ऐसे नौकर अपने मालिक का सदैव नुकसान करते है। 

घर मे साँप का होना 

आचार्य चाणक्य कहते है कि घर मे बार बार साँप का निकलना मृत्यु का कारण बन सकता है। ऐसे मे या तो कोई उपाय करके आप उस घर से साँप को बाहर निकाल दे या फिर आप खुद उस घर को छोड़ दे।

Latest News: Chanakya Niti: जीवन मे इन तीन तरह के लोगो से दूर रहे, वरना भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान