Chanakya niti: शीघ्र ही छोड़ दे ऐसी जगहों को अन्यथा भविष्य मे हो सकती है समस्या
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य जो कि दुनिया के महान अर्थशास्त्री, राजनीतिकार एवं दार्शनिक थे, उन्होंने अपनी नीतियों में मानव-जीवन से जुड़ी कई ससमस्याओं पर प्रकाश डाला है। उन्होंने चाणक्य नीति में न सिर्फ व्यक्ति को सफलता हासिल करने के तरीके बताए है, साथ ही साथ इन नीतियों से समाज का कल्याण भी किया है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में निजी जीवन, नौकरी, व्यापार, रिश्तें, मित्रता, शत्रु आदि जैसे जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार बताए है। साथ ही आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतिशास्त्र में कुछ ऐसी जगहों के बारे मे बताया है, जहां से इंसान को जल्द दूर चले जाना चाहिए। इससे आपका और आपके परिवार पर भविष्य मे संकट आ सकता है। आइए जाने इन जगहों के बारे में...
जहां इज्जत न हो
चाणक्य नीति के अनुसार जिस राज्य मे इज्जत न हो, जहां रोजगार का कोई साधन न हो, जहां कोई अपना भी न हों, साथ ही किसी प्रकार की कोई ज्ञान प्राप्ति न हो, ऐसे देश को तुरंत ही छोड़ देना चाहिए।
जहां कोई काम मिलने के आसार न हो
आचार्य चाणक्य का कहना है कि जिस जगह कोई रोजगार या काम मिलने की संभावना न हो ऐसी जगह को जल्द ही छोड़कर किस ऐसी जगह चले जाना चाहिए जहां आपको रोजगार के अच्छे साधन मिल जाए जिससे आप अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर सके।
जहां लोगों मे शिष्टता एवं सभ्यता न हो
चाणक्य नीति अनुसार जहां जीवन को चलाने के लिए आजीविका का कोई साधन न हो, व्यापार आदि का विकास न हो सके, किसी प्रकार की कोई कानून व्यवस्था न हो, लोगों मे लज्जा, शिष्टता और उदारता न हो वहां व्यक्ति को क्षण भर भी नहीं ठहरना चाहिए।
जहां कोई राज्य न हो
आचार्य चाणक्य के अनुसार जहां वेद को जानने वाला ब्राह्मण, धनिक, राजा, नदी और वैद्य न हों, उस स्थान पर मनुष्य को एक दिन भी नहीं रहना चाहिए।
Latest News: Chanakya Niti: ऐसे पुरुष आते हैं महिलाओं को पसंद है देखते ही हो जाती है लट्टू