Shukra Gochar 2022: अगस्त महीने मे जमकर धन बटोरेंगे इन राशि वाले लोग, शुक्र गोचर से जिंदगी मे दिखेगा बदलाव
Shukra Gochar In Cancer 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का निश्चित समय पर दूसरी राशि में गोचर होता रहता है। ऐसे में ग्रहों के गोचर से सभी 12 राशियों के जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। 7 अगस्त को शुक्र ग्रह ने कर्क राशि में गोचर किया है। शुक्र ग्रह को धन-वैभव और ऐश्वर्या का दाता कहा जाता है। शुक्र ग्रह इस राशि में 31 अगस्त तक रहने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए ये समय विशेष रूप से फलदायी रहने वाला है।
कन्या राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र गोचर इस राशि के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। शुक्र ग्रह ने कन्या राशि के 11वें भाव में गोचर किया है। इस गोचर से कन्या राशि वालों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, जो मुनाफा करवाएंगे। मीडिया, फिल्म, बैकिंग या फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी इस दौरान लाभ होने की संभावना है। ये अवधि व्यापार और करियर में आशातीत सफलता दिलाएगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जो करियर और बिजनेस में धनलाभ कराएगी। इस राशि के लोगों के लिए पन्ना और ओपल पहनना लकी रहेगा। साथ ही, इस दौरान सेहत का खास ख्याल रखें।
तुला राशि: इस राशि के जातकों को भी गोचर का विशेष लाभ मिलेगा। बता दें कि इस राशि की गोचर कुंडली में शुक्र ग्रह दशम स्थान पर भ्रमण कर रहे हैं। इस स्थान को कारोबार और नौकरी का भाव माना गया है। 31 माह तक नई नौकरी मिलने की संभावना है। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यावसायिक नए संबंध लाभ कराएंगे। इस दौरान किसी अवॉर्ड से नवाजा जा सकता है। ऑफिस में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। तुला राशि के जातकों को हीरा या जरकिन रत्न पहनने से लाभ होगा।
सिंह राशि: ज्योतिष अनुसार इस राशि के दूसरे स्थान पर शुक्र ने गोचर किया है। इसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। कई नए स्तोत्र से धन अर्जित करने में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं, जो कि धनलाभ के संकेत देती है। साझेदारी का काम शुरू कर सकते हैं, ये विशेष रूप से धनलाभ कराएगा। वाणी और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोग जैसे वकील, मार्केटिंग और शिक्षक आदि के लिए ये समय अनुकूल है।
"shukra gochar 2022" "shukra gochar 2022 drik panchang" "shukra gochar 2022 astrosage" "shukra ka gochar 2022" "shukra grah gochar 2022" "shukra gochar april 2022" "shukra gochar june 2022" "shukra gochar may 2022" "shukra nakshatra gochar 2022" "shukra gochar 18 june 2022" "shukra ka makar rashi me gochar 2022"