logo

शनिवार के उपाय: आज है भाद्रपद माह का पहले शनिवार, आज रात को करें ये उपाय, दुर्भाग्य होगा दूर

Shanivar Night Remedies: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है। शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा का विधान है। इस दिन सच्चे मन से और पूरी श्रद्धा से अगर शनिदेव की पूजा की जाए तो शनिदेव प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
 
Shanidev
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Shanidev Saturday Remedies: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है। शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा का विधान है। इस दिन सच्चे मन से और पूरी श्रद्धा से अगर शनिदेव की पूजा की जाए तो शनिदेव प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। शनिदेव को न्याय के देवता के नाम से भी जाना जाता है। व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब शनिदेव रखते हैं और उसी के मुताबिक उन्हें फल देते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में ऐसे ही कुछ टोटकों के बारे में बतया गया है, जिन्हें रात के समय किया जाए, तो ज्यादा लाभकारी सिद्ध होते हैं। इन उपायों को करने से व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। शनि देव प्रसन्न होकर व्यक्ति को राजा बना देते हैं। आइए जानते हैं रात में किए जानें वाले इन उपायों के  बारे में।

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ की पूजा के लिए ये है बेहद शुभ मुहूर्त, जानिए पूजा विधि

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए रात में करें ये काम

- धार्मिक ग्रंथों के आधार पर ये कहा जाता है कि शनिदेव को लोबान बेहद प्रिय हैं, इसलिए शनिवार कि रात लोबान जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। लोबान में लोहा हाता है। इसे जलाने से एक खास तरह के गंध आती है, जिससे घर में मौजूद नाकारत्मक ऊर्जा का नाश होता है।

शनिवार व्रत की कथा - इसको पढ़ने, सुनने से दूर होते है शनि के दोष, होती है लक्ष्मी की प्राप्ति, शनि चालीसा एवं आरती सहित।

- शनिवार के दिन रात के समय शनि मंदिर जाकर शनिदेव के सम्मुख सरसों के तेल का दीपक अवश्य जलाएं। साथ ही, दीपक में काले तिल जालना न भूलें। 

- ऐसी मान्यता है कि शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से चिपुड़ी रोटी खिलाने से व्यक्ति की कुंडली में मौजूद राहु-केतु जैसे दोषों से छुटकारा मिलता है। 

- भाद्रपद माह के पहले शनिवार की रात पीपल के पेड़ को दोनों हाथों से छुएं और सात बार परिक्रमा करते हुए ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करने से दुर्भाग्य दूर होता है। 

- ज्योतिष अनुसार शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखी दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है। ऐसा करने से घर में धन, यश और वैभव की कमी नहीं होती और व्यक्ति के अच्छे दिनों की शुरुआत होती है। 

Disclaimer: यहा दी गाय जानकारी मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है, Haryanaupdate इसकी पुष्टि नहीं करता।

shan