logo

Kojagari Purnima 2023: अगर आप भी दीवाली से पहले मां लक्ष्मी को बुलाना चाहते हो अपने घर, तो जानिए पूरी खबर

कोजागर पूर्णिमा पर करें माता लक्ष्मी की पूजा, माता लक्ष्मी को अपने घर करे आमंत्रित, अपने घर की अच्छे से करें साफ-सफाई, मां लक्ष्मी पृथ्वी पर करती है भ्रमण, 
 
कोजागरी पूर्णिमा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 Haryana Update News:  जैसा कि हम सभी जानते है कि,दिवाली का पूर्व आने वाला है। ऐसे मे हम सभी के लिए कोजागर पूर्णिमा माता लक्ष्मी की पूजा का सुनहरा अवसर मिल रहा है। कोजागरी पूर्णिमा आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होती है। कोजागरी पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हुई देखती है कि, कौन जाग रहा है? इस वजह से शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा कहते हैं। कोजागरी पूर्णिमा की रात आप माता लक्ष्मी को अपने घर आमंत्रित कर सकते हैं। जिससे आपके जीवन में सुख, शांति और खुशहाली आएगी। जानिए कोजागरी पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय। 

चन्द्र ग्रहण 2023: जाने कौन से दिन लगेगा साल का आखिरी चन्द्रग्रहण, जानिए पूरी खबर 

किस दिन है कोजागरी पूर्णिमा?
आप को बता दें कि, 28 अक्टूबर को सुबह 04 बजकर 17  मिनट से  29 अक्टूबर को  सुबर 01 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर कोजागरी पूर्णिमा 28 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

 जानिए चंद्रोदय का समय
28 अक्टूबर को पूर्णिमा के चंद्रोदय का समय  शाम 05 बजकर 20 मिनट पर होगा।

जानिए कोजागरी पूर्णिमा का योग
कोजागरी पूर्णिमा के दिन सुबह 06 बजकर 30 मिनट से  सुबह 07 बजकर 31 मिनट तक रवि योग रहेगा। उस दिन भद्रा सुबह 06 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक है। 

Surya Grahan 2023 date: कब है इस साल का अंतिम सूर्य और चन्द्र ग्रहण, यहाँ जानिए तिथि और समय

 जानिए कैसे होता है मां लक्ष्मी के आगमन
आप को बता दें कि, कोजागरी पूर्णिमा के दिन अपने घर की अच्छे से साफ-सफाई करें। पूजा घर और मुख्य द्वार को विशेषकर साफ करें। मुख्य द्वार के पास जूता-चप्पल आदि न रखें। क्योंकि माता लक्ष्मी का वास स्वच्छ स्थान पर ही होता है। 
आप अपने पूजा घर और मुख्य द्वार पर रोशनी की उचित व्यवस्था के साथ वंदनवार लगाएं और रंगोली बनाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कोजागरी पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हुई साफ-सुथरा और प्रकाश से जगमगाते घर में जाती हैं। कोजागरी पूर्णिमा की रात घर के मुख्य द्वार को खोलकर रखें। क्योंकि बंद दरवाजा देखकर मां बाहर से ही लौट जाती है। माता लक्ष्मी की पूजा के लिए सात मुखी दीपक जलाते हैं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। आप कोजागरी पूर्णिमा को संध्या के समय में माता लक्ष्मी की पूजा करें।