5 Rules Changed: कल से बदल जाएंगे ये 5 नियम, क्रेडिट कार्ड में होगा बदलाव
ऐसे में लोगों को बजट से काफी उम्मीदें हैं. इसके साथ ही बैंक से जुड़े नियमों में भी बदलाव आने वाला है. आइए देखते हैं इन नियमों की पूरी लिस्ट.
आम बजट किया जाएगा पेश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को वित्त वर्ष 2023-24 का बजट (Budget 2023) पेश करने जा रही हैं. पूरा देश इसे बड़ी उम्मीदों से देख रहा है. बजट में आम आदमी को राहत देने वाले फैसलों की उम्मीद की जा रही है.
क्रेडिट कार्ड से संबंधित रूल्स
क्रेडिट कार्ड के जरिए किराया चुकाना महंगा होने वाला है. दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड धारकों को बड़ा झटका लगा है. कंपनी ने घोषणा की है कि वह क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किराए के भुगतान पर 1 प्रतिशत शुल्क लेगी. यह नियम 1 फरवरी 2023 से प्रभावी होगा.
एलपीजी की कीमतों में होगा बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा की जाती है. इनमें हर महीने की पहली तारीख को बढ़ोतरी और कमी संभव है. उम्मीद है कि कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा.
टाटा मोटर्स की कीमतों में बढ़ोतरी
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors ने यात्री वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. बढ़ी हुई कीमतें 1 फरवरी, 2023 से प्रभावी होंगी. कंपनी के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल इंजन वाले यात्री वाहनों की कीमतों में औसतन मॉडल और वेरिएंट के आधार पर 1.2 फीसदी की बढ़ोतरी होगी.
नोएडा में ऐसी गाड़ी चला रहे हैं तो हो जाएं सावधान!
स्क्रैपी पॉलिसी के तहत परिवहन विभाग ने अब गौतमबुद्ध नगर में भी सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. अब 1 फरवरी 2023 से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहन जब्त और कबाड़ हो जाएंगे. इससे पहले एनजीटी के आदेश पर परिवहन विभाग ने भारी मात्रा में पेट्रोल और डीजल के पंजीकरण को रद्द कर दिया था.
वाहन. अब इन वाहनों को पकड़कर जब्त किया जाएगा. केंद्र सरकार की ओर से जारी स्क्रैपेज पॉलिसी में लोगों द्वारा कोई दिलचस्पी नहीं दिखाए जाने के बाद परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है.