Breaking News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, स्टेट विजिलेंस ब्यूरो का रखा जाएगा ये नाम
Breaking News: अब एंटीकरप्शन ब्यूरो से स्टेट विजिलेंस की पहचान होगी । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डिस्ट्रिक्ट विजिलेंस ब्यूरो के DIG और SP के साथ की बैठक के बाद यह फैसला किया है।
माना जा रहा है कि सरकार की तरफ से सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार को खत्म करने का अब प्रबल प्रहार होगा । सरकार की तरफ से रिश्वतखोर कर्मचारियों और अधिकारियों पर नकेल कसी जाएगी जिससे की प्रदेश में आमजन को फायदा हो सके।
वहीं सरकार की तरफ से विजिलेंस ब्यूरो का नाम बदलकर एंटीकरप्शन ब्यूरो रखा गया है। इसके अलावा ट्रैप मनी फंड भी बनाया गया है। इस फंड के जरिये सरकारी अधिकारियों के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत करने वाले पीड़ित लोगों को ट्रैप मनी का भी जुगाड़ नहीं करना पड़ेगा , बल्कि ब्यूरो की तरफ से ही यह दी जाएगी ।
सरकार ने ब्यूरो को मजबूत करने के लिए अनेक कार्य किए हैं, जिसमें 809 अतिरिक्त पदों की मंजूरी दी जा चुकी है। इसके साथ ही सूचनाओं के लीकेज को रोकने के लिए स्वतंत्र गवाहों की नियुक्ति की प्रणाली में भी बदलाव किए गए हैं।
इसके साथ ही 6 डिवीजनल सतर्कता ब्यूरो का सृजित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त वर्ष 2023-2024 के लिए सतर्कता संबंधी पहलों लिए 100 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।