logo

एक बार फिर इंसानियत हुई शर्मसार.. हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा किशोर, जानिए मामला

जाजमऊ में चोरी के शक में भीड़ ने किशोर को ऐसी सजा दी। जिसने भी वीडियो देखा वह हैरान रह गया। पहले तो किशोर को गंजा किया।
 
एक बार फिर इंसानियत हुई शर्मसार.. हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा किशोर, जानिए मामला 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इतने से दिल नहीं भरने पर भीड़ ने उसकी प्लास्टिक के पाइप से पिटाई कर दी। वह हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाता रहा। इसके बाद भी लोगों को दिल नहीं पसीजा।

 

 

हालांकि इस दौरान वहां मौजूद किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रचलित कर दिया है। इंटरनेट मीडिया में वीडियो प्रचलित होने के बाद अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लेकर कार्रवाई शुरू की है।

जाजमऊ के तीन खंभा चौराहे के पास सोमवार को स्थानीय लोगों ने एक किशोर को चोरी का आरोप लगा कर पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने उसे जमकर पीटा।

इस दौरान किशोर छोड़ने की गुहार लगाता रहा लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। इतना ही नहीं भीड़ में मौजूद लोगों ने उसके बाल काटकर उसे गंजा कर दिया।

साथी प्लास्टिक के पाइप से उसकी पिटाई भी की। इस बीच भीड़ में मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रचलित कर दिया।

जिसका संज्ञान लेकर अधिकारियों ने जाजमऊ पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि घटना का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही है। इस तरह का कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

kanpur-city-general, Kanpur News, kanpur crime, kanpur police, jajmau police station, suspicion theft, teenager beaten, UP News, UP Crime, HPCommonManIssues, UPCommonManIssues,Uttar Pradesh news   hindi news