logo

Breaking News: भगत सिंह की फांसी का सीन कर रहा था बच्चा, फंदे से लटककर हुई मौत

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां 12 साल के एक बच्चे की नाटक के रिहर्सल के दौरान मौत हो गई है।
 
Breaking News: भगत सिंह की फांसी का सीन कर रहा था बच्चा, फंदे से लटककर हुई मौत
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बच्चे की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसर गया है। बच्चे की अचानक मौत से आसपास के लोग भी स्तब्ध है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

 

 

समाचार एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चे का नाम संजय गौड़ा था। संजय एसएलवी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने मामले में अधिक जानकारी दी है

 

पुलिस ने बताया कि संजय के स्कूल में भगत सिंह की फांसी के एक सीन का प्ले किया जाना था। संजय को स्कूल में भगत सिंह का रोल करना था।

 

 

प्रैक्टिस के दौरान गई बच्चे की जान

 


जानकारी में आगे पता चला कि संजय घर में भगत सिंह को फांसी की प्रैक्टिस करता था। प्रैक्टिस के दौरान उसने स्टूल लगाकर फांसी का फंदा गले में डाल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हादसे के वक्त बच्चा घर में अकेला था। संजय के परिजन जब घर लौटे तो हैरान रह गए। उन्होंने अपने बेटे संजय को पंखे से लटका पाया।

पुलिस कर रही मामले की जांच


पुलिस ने बताया कि बच्चे का शव पंखे से उतारकर उसके माता-पिता अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Karnataka News, Bhagat Singh execution scene, Bhagat Singh  national news hindi news