logo

Queen Elizabeth Funeral: महारानी एलिजाबेथ का राजकीय सम्मान से आज होगा अंतिम संस्कार, बड़े बड़े VIP होंगे शामिल

Queen Elizabeth Funeral: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II की अंत्येष्टि आज राजकीय सम्मान के साथ होगी। महारानी के अंतिम संस्कार में करीब 500 प्रतिनिधि और वीआईपी दुनियाभर से शामिल होंगे।
 
queen elizabeth
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Queen Elizabeth Funeral: महारानी एलिजाबेथ-II की अंत्येष्टि आज राजकीय सम्मान के साथ होगी। सुबह 10:44 बजे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर से वेस्टमिंस्टर एब्बे तक ले जाया जाएगा। जबकि सोमवार शाम को राजकीय सम्मान और शाही रस्मों के साथ दिवंगत महारानी को किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया जाएगा। 
 

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II की अंत्येष्टि आज राजकीय सम्मान के साथ होगी। महारानी के अंतिम संस्कार में करीब 500 प्रतिनिधि और वीआईपी दुनियाभर से शामिल होंगे। लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में महारानी के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू की जाएंगी। इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न पार्कों में बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। महारानी की अंतिम विदाई को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में 96 साल की उम्र में हुआ था। 
 

जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10:44 बजे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर से वेस्टमिंस्टर एब्बे तक ले जाया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे वेस्टमिंस्टर एब्बे में महारानी के अंतिम संस्कार की रस्में होंगी। इसके बाद करीब 11:55 बजे 2 मिनट का मौन रखा जाएगा।

elizabeth II
 

महारानी एलिजाबेथ को प्रिंस फिलिप के बराबर मे दफनाया जाएगा
 

इसके बाद एक सार्वजनिक जुलूस निकाल जाएगा, जो कि दोपहर 12:15 बजे शुरू होगा। महारानी का शाही ताबूत लंदन में वेस्टमिंस्टर एब्बे से वेलिंगटन आर्क ले जाया जाएगा। जुलूस ब्रॉड सैंक्चुअरी, पार्लियामेंट स्क्वायर, व्हाइटहॉल, हॉर्स गार्ड्स परेड, हॉर्स गार्ड्स रोड, द मॉल और कॉन्स्टिट्यूशन हिल से होकर गुजरेगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को अल्बर्ट मेमोरियल तक ले जाया जाएगा। इसके बाद विंडसर का सफर शुरू होगा। सोमवार शाम को राजकीय सम्मान और शाही रस्मों के साथ दिवंगत महारानी को किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया जाएगा।