logo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में किया IECC का उद्घाटन, 9 से 10 सितंबर तक यहीं होनी है G-20 की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में रीडेवलप किए गए इंटरनेशनल एग्जीबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर (IECC) का उद्घाटन किया।
 
 इंटरनेशनल एग्जीबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर (IECC)
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Latest Update:  नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में रीडेवलप किए गए इंटरनेशनल एग्जीबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर (IECC) का उद्घाटन किया। अब इसे हम एक नये नाम 'भारत मंडपम' से जानेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया। इससे पहले सुबह उन्होंने यहां हवन और पूजा की थी। कन्वेंशन सेंटर के रीडेवलपमेंट पर 2,700 करोड़ रुपए की लागत आई है।


9 से 10 सितंबर तक 18वीं G-20 बैठक यहां इसी कन्वेंशन सेंटर में  होगी। सरकारी एजेंसी ITPO (इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन) का यह कॉम्प्लेक्स 123 एकड़ में फैला है। IECC को दुनिया के लीडिंग एग्जीबिशन और कन्वेंशन सेंटर्स एवं भविष्य की जरुरतों को ध्यान में रखकर पुनर्विकसित किया गया है। यह कॉम्प्लेक्स वर्तमान में देश का सबसे बड़ा MICE (मीटिंग्स, इंसेंटिव, कांफ्रेंस और एग्जीबिशन) सेंटर है।