Mysterious Village: ये है दुनिया का सबसे रहस्यमयी गाँव, पैदा होते ही अंधे हो जाते है बच्चे, बड़े और जानवर तक
Tiltepec Village:ये है दुनिया का सबसे अजीबोगरीब गांव जहां सभी जीव अंधे हैं। इसे अंधों का गांव भी कहते है। इस अजीबोगरीब घटना ने गांव को मशहूर कर दिया। सुनने में ये बेहद अजीब है लेकिन इसके पीछे की कहानी हैरान करने वाली है.
Mysterious Tiltepec Village: दुनिया अजूबों से भरी पड़ी है। आपने कई अजीबोगरीब बातें सुनी होंगी जिनका जवाब दिमाग के विचार से भी परे है। दुनिया में ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हम आपको एक ऐसे रहस्यमयी गांव के बारे में बताते हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जानिए एक ऐसे गांव के बारे में जहां के सभी लोग, पशु-पक्षी अंधे हैं।

ये है दुनिया का सबसे अजीबोगरीब गांव जहां सभी जीव अंधे हैं। इसे अंधों का गांव भी कहते है। इस अजीबोगरीब घटना ने गांव को मशहूर कर दिया। सुनने में ये बेहद अजीब है लेकिन इसके पीछे की कहानी हैरान करने वाली है.

इस गांव का नाम तिलटेपैक है। मेक्सिको में स्थित है। यहां रहने वाले सभी लोग हों चाहे जानवर सभी अंधे हैं। ये कुछ नहीं देख सकते। यहां पैदा हुए बच्चों की आंखों की रोशनी अच्छी होती है लेकिन धीरे-धीरे वे अंधे हो जाते हैं। इस गांव के लोगों का मानना है कि शापित पेड़ के कारण वे अंधे हो गए हैं। लवज़ुएला नाम का एक पेड़ है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह जानवरों और पक्षियों के बारे में लोगों के नज़र को रोकता है और वे अंधे हो जाते हैं। यह पेड़ गांव में वर्षों से है। कहा जाता है कि इस पेड़ को देखते ही लोग अंधे हो जाते हैं।

जानकारों का मानना है कि इस गांव की लोकेशन जहरीली मक्खियों का बसेरा है। मक्खी के काटने से वे अंधे हो जाते हैं।

यह सूचना मिलने के बाद मैक्सिको सरकार ने ग्रामीणों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन सरकार भी असफल रही। सरकार ने लोगों को स्थानांतरित करने की कोशिश की, लेकिन उनके शरीर अन्य जलवायु के अनुकूल नहीं हो सके। इस वजह से लोगों को अकेले रहना पड़ा।