International Yoga Day 2023: पूरी दुनिया मे 21 जून को ही मनाया जा रहा योगा दिवस
International Yoga Day 2023: 21 जून, या आज, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल मनाया जाता है. भारत योग का गुरु है. योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है.
Yoga Beneifts | योग करने के लाभ
योगा करने से आत्मा, मन और मस्तिष्क में संतुलन बना रहता है. योगाभ्यास शरीर की कई गंभीर बीमारियों को दूर कर सकता है. योगाभ्यास भारत में प्राचीन काल से होता आ रहा है.
लेकिन योग आज भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहा है. दुनिया भर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है.
हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य सभी को योग की उपयोगिता से जागरूक करना है. आज हम आपको योग दिवस मनाने की शुरुआत किसने, कब और कहां की बताएंगे. साथ ही योग दिवस का इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम पढ़ें.
जानें पहला योग दिवस कब मनाया गया था | First Yoga Day
लेकिन 2015 से इस दिन को विश्व भर में मनाने की शुरुआत हुई है. पूरे विश्व में पहली बार इस साल योग दिवस मनाया गया था.
Latest News: Haryana के इन 8 जिलों से होकर जाएगा ये नया एक्सप्रेसवे, आसपास की जमीन के बढ़ेंगे दाम
21 जून को योग दिवस क्यों मनाया जाता है? | Why International Yoga Day celebrated on 21 June
21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है, इसलिए इसे योग दिवस के तौर पर मनाया जाता है. यह ग्रीष्म संक्रांति है. भारत में, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन में प्रवेश करता है. सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए उपयुक्त है. इसलिए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल मनाया जाता है.
इंटरनेशनल योग दिवस 2023 थीम | International Yoga Day 2023 Theme
योग दिवस 2023 का विषय "वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग" है. “वसुधैव कुटुंबकम” शब्द का मतलब है कि धरती एक परिवार है. इस विषय का मुद्दा सभी जीवों के स्वास्थ्य के लिए योग का महत्व है.
योग दिवस की उत्पत्ति | Yoga Diwas Celebration
27 सितंबर 2014 को संयुक्त महासभा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व भर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए महज तीन महीने में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया. 2015 में पहली बार विश्व योग दिवस मनाया गया.