logo

दिल्ली में बढी बाढ की समस्या, पूरे हफ्ते रहेंगे स्कूल बंद

यमुना के पानी का लेवल 207.49 मीटर था। रिकॉर्ड बुधवार, 12 जुलाई को टूट गया। लाल किला क्षेत्र में पांच से छह फीट पानी है।
 
heavy rain in delhi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ की समस्या विकराल हो गई है। यमुना नदी खतरनाक रूप ले चुकी है। 1978 में, यमुना के पानी का लेवल 207.49 मीटर था। रिकॉर्ड बुधवार, 12 जुलाई को टूट गया।

Latest news: Haryana Weather Report : हरियाणा में अभी टला नही बाढ़ का खतरा, फिर होगी भरी बारिश, Red Alert हुआ जारी

दिल्ली सरकार द्वारा यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर पर बातचीत करने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। गुरुवार को बहुत से नए क्षेत्रों में बाढ़ आई। लाल किला क्षेत्र में पांच से छह फीट पानी है।

इसके बीच,हथिनी कुंड बैराज में जलस्तर बढ़ने से हरियाणा से अधिक पानी बहने की संभावना है, जिससे दिल्ली में बाढ़ की समस्या बढ़ती जाएगी। इससे दिल्ली के स्कूल भी बंद हो गए हैं।

डीडीएमए की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। रविवार तक विश्वविद्यालय और स्कूल बंद रहेंगे। जरुरी सेवाएं देनेे वाले कार्यालयों को छोड़कर सारे सरकारी कार्यालयों को घर से ही काम करने का आदेश दिया गया है। यह भी निजी कार्यालयों से अपील की गई है। दिल्लीवासी अगले कुछ दिन पानी की कमी से गुजरेंगे।