logo

Jammu Kashmir से धारा 370 खत्म होने के बाद इतने बाहरी लोगों ने खरीदी जगह? केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने राज्यसभा सदन को ये भी बताया कि Jammu Kashmir में बीते तीन सालों में 1559 भारतीय कंपनियों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने निवेश किया है.
 
jammu kashmir
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jammu Kashmir News: गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने आज बुधवार को राज्यसभा में बताया कि जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, साल 2020 से 2022 में 185 जम्मू कश्मीर से बाहर के लोगों ने केंद्र शासित Jammu Kashmir में जमीन खरीदी है. गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द रॉय ने बताया कि केंद्र शासित लद्दाख (Ladakh) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बीते तीन सालों में लद्दाख में किसी भी बाहरी व्यक्ति ने जमीन नहीं खरीदी.

1500 से ज्यादा कंपनियों ने जम्मू कश्मीर मे निवेश किया
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने राज्यसभा सदन को ये भी बताया कि J&K में बीते तीन सालों में 1559 भारतीय कंपनियों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने निवेश किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने 'Crime in India' नामक अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आईपीसी और स्पेशल एंड लोकल लॉ के अनुसार, नाबालिगों के खिलाफ दर्ज मामलों में कमी भी आ रही है. नित्यानन्द राय ने बताया कि साल 2019 में नाबालिगों के खिलाफ 32,269 मामले दर्ज हुए. वहीं 2020 में 29,768 और 2021 में 31,170 मामले दर्ज हुए हैं. उन्होंने कहा कि डाटा से पता चलता है कि 2019 के मुकाबले इनमें कमी आई है.

Nitin Gadkari ने किया बड़ा ऐलान,बदल गए टोल टैक्स के नियम,हाइवे पर चलने वालों की बल्ले-बल्ले

इस कंपनी ने किया 250 करोड़ का निवेश
बता दें कि केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से Article 370 हटाने का ऐतिहासिक फैसला लिया था. इसके बाद जम्मू कश्मीर में विदेशी निवेश का रास्ता खुल गया है. बीते महीने ही जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ढाई सौ करोड़ रुपए की लागत से बन रहे मॉल की आधारशिला रखी. इस मॉल का निर्माण संयुक्त अरब अमीरात स्थित एम्मार ग्रुप (Emmar) द्वारा राजधानी श्रीनगर (Sri Nagar) के सेमपोरा इलाके में किया जा रहा है. इसके अलावा समूह जम्मू और श्रीनगर में आईटी टावर (IT Tower) भी स्थापित कराएगा.