logo

Delhi Flood: पानी- पानी हुई दिल्ली, बढा यमुना का जलस्तर, पूरे हफ्ते स्कूल रहेंगे बंद

यमुना नदी में उच्च जलस्तर व बारिश की आशंका की वजह से नोएडा व ग्रेटर नोएडा में 14 जुलाई को सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया।
 
delhi flood
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बताया गया कि दिल्ली सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि शहर में पानी की आपूर्ति में कोई बाधा न हो। यमुना नदी में उच्च जलस्तर व बारिश की की आशंका की वजह से नोएडा व ग्रेटर नोएडा में 14 जुलाई को सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया। यमुना नदी में जलस्तर में वृद्धि के कारण 16 जुलाई तक दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

Latest new: Gold price today: सोने के दामों में इतनी हूई गिरावट, जानिए प्रति ग्राम रेट

दिल्ली पर बाढ़ का प्रभाव

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर कुछ बढ़ा है। शाम पांच बजे पानी का लेवल 208.65 मीटर था। इससे यमुना नदी के निचले क्षेत्रों में पानी भर गया है। नोएडा में यमुना नदी के आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सड़क किनारे अस्थायी तंबुओं में बसाया गया है।

दिल्ली के कई क्षेत्रों में बाढ़ आई है

दिल्ली में पानी भर गया है। यह चित्र ढलान वाले यमुना पुल के पास लिया गया है, जहां अंडरपास में गाड़ियां फंसी हुई हैं। दोपहर तीन बजे, यमुना का जलस्तर 208.62 मीटर था।

हथिनीकुंड बांध से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में घुस गया है, जिससे बाढ़ लगी है। इससे कश्मीरी गेट भी जल गया है।

बाढ़ से उत्पन्न समस्याएं

दिल्ली, यमुना नदी के पाना का लेवल बढ़ने से बाढ़ का सामना कर रही है। बाढ़ पहले ही दिल्ली के कई इलाकों में घुसपैठ कर चुकी है, जिससे लोगों को बहूत दिक्कत आ रही है।

यमुना नदी के पानी के लेवल में बढोतरी व वर्षा की मात्रा में वृद्धि इसका प्रमुख कारण हैं। नदी के बढ़ते जलस्तर ने शहर के कई निचले इलाकों को भर दिया है, जिससे लोगों को अस्थायी तंबुओं में रहना पड़ा है।

ऐसे में यमुना नदी का पानी का लेवल बढ़ गया है, जिससे दिल्ली के कई क्षेत्रों में बाढ़ आई है। लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार ने आवश्यक उपाय किए हैं।

जो लोग निचले इलाकों में रहते है उनको सड़क के किनारे बनाए गए अस्थायी तंबुओं में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

दिल्ली में यमुना नदी में उच्च जलस्तर और बारिश ने बाढ़ की स्थिति को खतरनाक बना दिया है। ताकि सभी सुरक्षित रहें, लोगों को सतर्क रहना चाहिए व सरकार के निर्देशों का पालन करना चाहिए।