logo

Anthony Loffredo: Tattoo Addict ये शख्स है असली एलियन से भी डरावना, नया लुक देखने के बाद उड़ जाएंगे होश

Tattoo Addiction: कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके लिए शौक बड़ी चीज होती है और वह अपने शौक को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। फ्रांस (France) में रहने वाले एंथनी लोफ्रेडो (Anthony Loffredo) उन्हीं लोगों में से एक हैं। "ब्लैक एलियन" (Black Alien) के नाम से मशहूर लोफ्रेडो को टैटू बनवाने और एलियन जैसा दिखने का शौक है।
 
Black alien anthony loffredo
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Latest Trending News: कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके लिए शौक बड़ी चीज होती है और वह अपने शौक को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। फ्रांस (France) में रहने वाले एंथनी लोफ्रेडो (Anthony Loffredo) उन्हीं लोगों में से एक हैं। "ब्लैक एलियन" के नाम से मशहूर लोफ्रेडो को टैटू बनवाने और एलियन जैसा दिखने का शौक है। इसके लिए उन्होंने पूरे शरीर पर टैटू बनवा रखा है, लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बार क्या एक्सपेरिमेंट किया है ब्लैक एलियन ने।

Anthony Loffredo

वीडियो शेयर कर दिखाया नया बदलाव

रिपोर्ट के मुताबिक, अपने उपनाम के अनुरूप लोफ्रेडो ने अपने सिर पर खाल हटवाकर एलियन लिखवाया है। लोफ्रेडो ने इस नए अपग्रेडेशन का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि वह अपने लक्ष्य तक पहुंचने के आधे रास्ते तक भी नहीं पहुंच पाए हैं। कैप्शन में लिखा है: "ब्लैक एलियन (Black Alien) प्रोजेक्ट इवोल्यूशन 45%." इंस्टाग्राम पर लोफ्रेडो के 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके इस पोस्ट को 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स ने लाइक किया है। कई लोगों ने उन्हें आगे के स्टेप्स के लिए भी सलाह दी।

Anthony Loffredo

लुक की वजह से नहीं मिल रही नौकरी

 बता दें कि लोफ्रेडो ने सिर से पैर तक टैटू बनवा रखा है और चेहरे पर भी उन्होंने कई तरह के बदलाव करवा रखे हैं। इन सब मोडिफिकेशन की वजह से वह बेहद डरावने दिखते हैं। इस डरावने लुक की वजह से लोफ्रेडो को कहीं काम भी नहीं मिलता है। उन्होंने इसे लेकर कई बार लोगों से उनके साथ आम इंसान जैसा व्यवहार करने की भी अपील की है।

Anthony Loffredo black alien

चेहरे पर करवा रखें हैं कई तरह के बदलाव

लोफ्रेडो के शरीर पर मोडिफिकेशन की बात करें तो पूरे शरीर पर टैटू के अलावा उन्होंने चेहर पर कई तरह के बदलाव करा रखे हैं। उन्होंने अपनी नाक एलियन जैसी बनवा रखी है। जीफ को दो हिस्सों में कटवा रखा है। इसके अलावा उन्होंने अपने कान और सिर पर भी कुछ ऐसे बदलाव करा रखे हैं जिससे उन्हें एलियन जैसा लुक मिले।


"anthony loffredo"   "anthony loffredo wife"   "anthony loffredo net worth"   "anthony loffredo before"   "anthony loffredo job"   "anthony loffredo before and after"   "anthony loffredo girlfriend"   "anthony loffredo net worth 2021"   "anthony loffredo wikipedia"   "anthony loffredo interview"   "anthony loffredo tattoo"   "anthony loffredo tattoo artist"   "anthony tattoo ideas"   "om tattoo ideas"   "female poppy tattoo ideas"   "union jack tattoo ideas"