Rohit Shetty ने की Amit Shah से मुलाक़ात, यूजर्स ने किए एक से एक फनी कमेन्ट, पढ़िये
Rohit Shetty: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने सोमवार को होम मिनिस्टर अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की है. न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की तस्वीर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है. अमित शाह के साथ रोहित शेट्टी को देख फैंस उत्साहित हो गए है. वह एएनआई के ट्वीट पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Read This Article- Cyrus Mistry Death: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का कल होगा अंतिम संस्कार, जेजे अस्पताल मे हुआ पोस्टमार्टम
एक यूजर ने लिखा, "रोहित भाई कोई स्क्रिप्ट मत लिख देना होम मिनिस्टर के ऊपर, मुझे लगता है तुम मानोगे नहीं इसीलिए पढ़ रहे हो चेहरा."
रोहित भाई कोई स्क्रिप्ट मत लिख देना होम मिनिस्टर के ऊपर मुझे लगता है तुम मानोगे नहीं इसीलिए पढ़ रहे हो चेहरा
— Umesh Pandit (@UmeshPanditINC) September 5, 2022
एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, "कुछ बड़ा होने वाला है."
कुछ बड़ा होने वाला है
— Mr Abhimanyu 🦁 (@iamabhimanyu_07) September 5, 2022
एक नेटिजन ने लिखा, बीजेपी लोकप्रिय संस्कृति (फिल्में, यूट्यूब वीडियो, रील, आदि) की ताकत जानती है. इसलिए वह बॉलीवुड से हमेशा अच्छे संबंध रखते हैं. 2014 से पहले, मशहूर हस्तियों ने महंगाई, भ्रष्टाचार आदि के लिए यूपीए सरकार का मजाक उड़ाया था. 2014 के बाद, वह सरकार की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हैं."
Film director Rohit Shetty meets Union Home Minister Amit Shah in Mumbai, Maharashtra. pic.twitter.com/La4Nue5BWh
— ANI (@ANI) September 5, 2022
बता दें कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) से मुलाकात करने से पहले गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने हैदराबाद में आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर के साथ मुलाकात की थी. अमित शाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साउथ सुपरस्टार के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए तेलुगू स्टार से मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और जूनियर एनटीआर की प्रशंसा की थी. अमित शाह ने उन्हें 'तेलुगु सिनेमा का रत्न' बताया था. वहीं इस बार अमित शाह ने रोहित शेट्टी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें प्रख्यात निर्देशक बताया है.
haryana update latest news in hindi
haryana update bollywood news in hindi