अपनी सगी मौसी को दिल दे बैठा 10 साल का बच्चा, करने लगा ये हरकत
मौसी के लिए मोहब्बत इस कदर तक बढ़ती चली गई कि परिवार के लोग भी परेशान हो गए. यह भी सामने आया है कि नाबालिग अपनी मौसी के साथ कई बाद अश्लील हरकतें भी कर चुका है.
नाबालिग की इन्हीं सब हरकतों से परिवार के लोग परेशान होकर उसे मनोचिकित्सक के पास लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने उसकी काउंसलिंग की. डॉक्टरों का कहना है कि कभी-कभी अश्लील वीडियो देखने के बाद ऐसी भावनाएं जागृत हो जाती है.
फिलहाल, नाबालिग को दवाइयां दी गई हैं. जल्द ही उनके लगातार काउंसलिंग जारी है. सीटी स्कैन कराया जाएगा, जिससे पता चल सके कि कोई और वजह तो नहीं है.
एक ही छत के नीचे मौसी और भतीजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकबरपुर ब्लॉक के बारा थाना क्षेत्र निवासी 10 साल का नाबालिग अपने माता- पिता और दो भाई बहनों के साथ रहता है.
उसी घर में उसकी मौसी और नानी भी रहती हैं. एक ही छत के नीचे मौसी के साथ रहने के कारण हर वक्त आगे पीछे रहता है. बताया जा रहा है कि नाबालिग के दिल में मौसी के लिए प्यार दिन-ब- दिन बढ़ता ही जा रहा है.
मौसी के साथ कर चुका है अश्लील हरकतें
10 साल का नाबालिग अपनी मौसी के साथ कई बार अश्लील हरकतें भी कर चुका है. किसी भी गैर मर्द के सामने मौसी को आने तक नहीं देता है, हर वक्त मौसी को पर्दे में रखता है. इससे परिवार परेशान होकर कई बार नाबालिग को समझाया, लेकिन वो समझने को नहीं तैयार था.
परेशान परिवार को मनोचिकित्सक का सहारा
वहीं, नाबालिग की हरकतों से परेशान होकर परिवार उसे जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक के पास ले गया. यहां डॉक्टर ने बच्चे का चेकअप किया. काउंसलिंग की और दवाइयां दी. डॉक्टर ने परिवार को नाबालिग का सिटी स्कैन कराने की सलाह दी है. डॉक्टर का कहना है कि कहीं बच्चे के दिमाग में कुछ कमी तो नहीं है. इसलिए सिटी स्कैन कराना जरुरी है.