logo

पर्सनल लोन लेने वाले जान लें RBI के नए नियम

Personal Loan : पर्सनल लोन लेने वालों के लिए एक बार बहुत काम की होने वाली है आज के समय में लोन की जरूरत तो हर किसी को पड़ती है अगर आप भी पर्सनल लोन लेना चाहते हैं लेने की सोच रहे हैं तो आपको पहले आरबीआई के यह नियम जान लेने चाहिए वरना आपको दिक्कत हो सकती है जानिए पूरी डिटेल

 
पर्सनल लोन लेने वाले जान लें RBI के नए नियम
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : RBI के नए नियमों के लागू होने से Personal Loan लेने वालों पर सीधा असर पड़ेगा। अब मल्टीपल Loan लेना भी कठिन होने वाला है। RBI के नियम जितना ग्राहक को प्रभावित करेंगे, उतना ही असर इस नए नियक मका बैंकिंग सेक्टर में Loan देने वाली संस्थाओं पर पर भी पड़ने वाला है। 

RBI का नया नियम लागू

RBI ने एक नया नियम लागू कर दिया है। इसके अनुसार कर्ज लेने व देने वालों पर असर पड़ने वाला है। नए नियम के अनुसार अब कर्ज देने वालों को Credit ब्यूरो में Loan संबंधित जानकारी एक माह की जगह 15 दिन में देनी होगी। जानकारी अपडेट करने में आधा समय कम कर दिया गया है।  

 
मल्टीपल Loan पर लगेगी लगाम


RBI के नए नियम से Loan देने वालों को भी किसी के डिफॉल्ट होने या उसकी पेमेंट हिस्ट्री की सटीक जानकारी बहुत जल्दी मिल जाएगी। जानकारी जल्द अपडेट होने से कर्ज लेने वालों के जोखिम का आंकलन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। इससे मल्टीपल Loan पर लगाम लग जाएगी।


नए साल से लागू हुआ RBI का नया नियम 


नए निर्देशों को अगस्त 2024 में नोटिफाई किया गया था, इनको 1 जनवरी 2025 से लागू कर दिया गया है। RBI के अनुसार कर्ज देने वालों को रिस्क मैनेजमेंट में यह नियम मदद करेंगे। इससे Loan फंसने के चांसेज भी कम होंगे और डिफॉल्टर को Loan नहीं मिलेगा।
 

40 दिन लेट हो जाती थी जानकारी


पहले के नियमों के अनुसार एक महीने में जानकारी अपडेट करनी होती थी, जोकि ईएमआई की तारीखें अलग-अलग होने के कारण 40 दिनों तक लेट भी हो जाती थी। परंतु अब 15 दिन में ही अपडेट करना होगा। इससे Banks को समय पर जानकारी मिल जाएगी। 

8th Pay Commission : कर्मचारियों को बड़ी सौगात, इतने रुपए बढ़ेगी सैलरी
 

मल्टीपल कर्ज नहीं ले सकेंगे


RBI के यह नियम मल्टीपल कर्ज लेने की आदत पर लगाम लगा देगा। जब कोई नया Loan लेता है तो कई जगहों से उसको ज्यादा Loan मिल जाते हैं। यह व्यक्ति की चुकाने की क्षमता से ज्यादा भी हो जाता है। जल्दी रिकॉर्ड (Record) दर्ज होने से इस स्थिति की जानकारी Banks को जल्द मिल जाएगी।
  

डिफॉल्ट होने पर नया Loan नहीं ले सकेंगे


पहले के नियमों के अनुसार डाटा देरी से अपडेट होता है और लोग नया Loan ले लेते हैं, जबकि पुराने Loan को डिफॉल्ट कर देते हैं। RBI के नए नियमों से समय पर यह जानकारी Banks को मिल जाएगी। समय पर जानकारी मिलने से बैंक डिफॉल्ट को पकड़ सकेंगे। RBI के नए नियम से Loan देने में पारदर्शी बढ़ेगी। 


बिना गारंटी के मिलता है Personal Loan

दरअसल, बैंक Personal Loan लोगों के Credit स्कोर को आधार मान कर उसकी बैंकिंग साख पर देते हैं। यह Loan आसानी से मिल जाता है। इसे आप अपनी फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रयोग कर सकते हैं। यह ऑनलाइन आवेदन से भी मिल जाता है। इससे समय की बचत भी होती है और दस्तावेजी प्रक्रिया भी आसान होती है। वहीं, Personal Loan की ब्याज दरें अन्य Loan से महंगी हो सकती हैं।