logo

Share Market : 5 दिन में 50% की तूफानी बढ़त, रिलायंस ने कंपनी में किया 3300 करोड़ रुपए का निवेश

Share Market :शुक्रवार को आलोक इंडस्ट्रीज के शेयरों में 20% की तेजी हुई है, जो 32.56 रुपये पर पहुंच गया है। पिछले पांच दिनों में कंपनी के शेयरों में पचास प्रतिशत से अधिक का उछाल हुआ है। रिलायंस ने 3300 करोड़ रुपये कंपनी में लगाए हैं।
 
 
share market
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Share Mraket, Haryana Update :कपड़ा कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर लगातार नए रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 20 फीसदी की बढ़त के साथ 32.56 रुपये पर पहुंच गए. आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर एक साल के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिनों में कंपनी के शेयरों में 50% से ज्यादा की तेजी आई है। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने हाल ही में आलोक इंडस्ट्रीज में 3,300 करोड़ रुपये का निवेश किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कंपनी में यह निवेश गैर-परिवर्तनीय तरजीही शेयरों के जरिये किया है।

आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर 3 रुपये के पार 32 रुपये पर पहुंच गये
पिछले 4 वर्षों में आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर लगभग 1000% बढ़ गए हैं। 10 जनवरी 2020 को कंपनी के शेयर 2.95 रुपये पर थे। 5 जनवरी 2024 को आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर 32.56 रुपये पर पहुंच गए। पिछले एक साल में आलोक इंडस्ट्रीज के शेयरों में करीब 115% की तेजी आई है। पिछले 5 दिनों में कंपनी के शेयरों में 50% से ज्यादा की तेजी आई है। इस दौरान कंपनी के शेयर 21.61 रुपये से बढ़कर 32.56 रुपये पर पहुंच गये. आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर का 52 हफ्तों में सबसे निचला स्तर 10.07 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयर का एक साल का उच्चतम स्तर 32.56 रुपये है।

रिलायंस ने कंपनी में लगाए हैं 3300 करोड़ रुपये 
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी ने आलोक इंडस्ट्रीज के 1 रुपये वाले 33000000000 नॉन-कन्वर्टिबल रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयर सब्सक्राइब किए हैं। यह डील कैश में हुई है और इसकी वैल्यू 3300 करोड़ रुपये है। आलोक इंडस्ट्रीज ने कहा है कि नॉन-कन्वर्टिबल प्रेफरेंशियल शेयरों का डिविडेंड 9 पर्सेंट सालाना होगा। साल 2020 में रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन ने इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्शी लॉ ऑक्शन के तहत आलोक इंडस्ट्रीज को खरीदी था। 30 सितंबर 2023 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 40 पर्सेंट हिस्सेदारी है। वहीं, जेएम फाइनेंशियल एआरसी की कंपनी में 34.99 पर्सेंट हिस्सेदारी है। 

IPO News : उम्‍मीदों पर खरा नहीं उतरा यह IPO, मामूली प्रीमियम पर शेयर स्‍टॉक मार्केट में हुए लिस्‍ट