logo

IPO News : उम्‍मीदों पर खरा नहीं उतरा यह IPO, मामूली प्रीमियम पर शेयर स्‍टॉक मार्केट में हुए लिस्‍ट

IPO News :Innova Captab IPO का प्राइस बैंड 426-448 रुपये प्रति शेयर था। इस इश्यू में 250 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सर्विस (OFS) और 320 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए।
 
IPO NEWS
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update,IPO News : Innova Captab Listing, एक अंतर्राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग है। Innova Captab Share Price पर कंपनी के शेयर 1.81 प्रतिशत प्रीमियम पर 456.10 रुपये पर बीएसई पर सूचीबद्ध हैं। NSSE पर शेयर की लिस्टिंग 0.92 प्रतिशत प्रीमियम पर 452.10 रुपये पर हुई है। Innova Captab IPO का प्राइस बैंड 426-448 रुपये प्रति शेयर था। इस आईपीओ को ब्रोकरेज और निवेशकों ने बहुत समर्थन दिया। लेकिन इसकी जल्दी से शेयर बाजार में एंट्री ने सभी को निराश किया है।

21 से 26 दिसंबर के दौरान, निवेशकों ने 570 करोड़ रुपये की इस आईपीओ में भारी निवेश किया। 55.26 प्रतिशत लोगों ने इसे सब्सक्राइब किया। इस इश्यू को सभी निवेशकों ने दढ़ता से समर्थन दिया। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का आरक्षित हिस्सा 116.73 गुना, हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल का हिस्सा 64.95 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 17.15 गुना था। 

कमजोर लिस्टिंग के संकेत मिलने लगे
इंनोवा कैपटैब आईपीओ के खुलने के बाद शेयर 100 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। लेकिन, लिस्टिंग डेट नजदीक आते ही ग्रे मार्केट प्रीमियम में कमी आई। 28 दिसंबर को कंपनी के शेयर केवल 35 रुपये के प्रीमियम पर ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहे थे।

Innova Captab IPO का प्राइस बैंड 426-448 रुपये प्रति शेयर था। इस इश्यू में 250 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सर्विस (OFS) और 320 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए। IPo लॉट में 33 शेयर थे। ऑफर का लगभग 50 प्रतिशत योग्य संस्थागत खरीदारों, 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों और शेष 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित था।

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रोकरेज चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग ने इनोवा कैपटैब का आईपीओ (Innova Captab IPO) को ‘सब्‍सक्राइब’ रेटिंग दी थी. ब्रोकरेज आनंद राठी ने भी इसमें पैसा लगाने की सलाह दी थी. ब्रोकरेज रिलायंस सिक्योरिटीज और एसबीआई सिक्योरिटीज ने लंबी अवधि के नजरिए से आईपीओ पर ‘सब्सक्राइब’ करने की राय निवेशकों को दी थी.

Share Market News : 20% चढ़ा भाव, ₹700 के पार जाएगा कंस्ट्रक्शन कंपनी का यह शेयर, क्या आपने भी लगाया यह दांव