Petrol Diesel Prices: एक बार फिर बदले पेट्रोल डीजल के रेट, जानिए नए भाव
Petrol Diesel Prices: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें बीते तीन दिनों से स्थिर बनी हुई हैं. इस बीच गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव दिख रहा है.
आज नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ सहित यूपी के कई शहरों में तेल महंगा हो गया है. हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में आज सुबह पेट्रोल के दाम 40 पैसे चढ़कर 97 रुपये लीटर हो गए, जबकि डीजल 37 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपये लीटर बिक रहा है.
यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 14 पैसे बढ़ा और 96.47 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 123 पैसे चढ़कर 89.65 रुपये लीटर बिक रहा है.
गाजियाबाद में भी आज पेट्रोल 32 पैसे महंगा हुआ और 96.58 रुपये लीटर पहुंच गया जबकि डीजल 30 पैसे महंगा होकर 89.75 रुपये लीटर हो गया है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में खास बदलाव नहीं आया है. ब्रेंट क्रूड का भाव 85.38 डॉलर प्रति बैरल पर लगभग स्थिर बना हुआ है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी 78.50 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.
ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.