logo

Gold Price Today: लगातार कम हो रहे सोने चांदी के भाव, जानिए आज की ताजे रेट

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने-चांदी के भावों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन आज घरेलू वायदा बाजार में इसका असर नहीं देखा जा रहा है.
 
Gold Price Today: लगातार कम हो रहे सोने चांदी के भाव, जानिए आज की ताजे रेट 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा 79 रुपये की तेजी के साथ 56, 205 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. वहीं, एमसीएक्स चांदी मार्च वायदा 304 रुपये की तेजी के साथ 65,725 रुपये प्रति किलो पर बोला जा रहा है.


बता दें, बीते कारोबारी सत्र में सोना अप्रैल वायदा 56,126 रुपये प्रति 10 ग्राम पर निपटा था. वहीं, चांदी मार्च वायदा 65,421 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भावों में गिरावट दर्ज की गई है. हाजिर सोना 14.39 डॉलर की गिरावट के साथ 1,840.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. हाजिर चांदी में 0.10 डॉलर प्रति औंस की नरमी है और यह 21.77 डॉलर प्रति औंस पर है.

भारत के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
गुडरिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमतें निम्न प्रकार बोली जा रही हैं-

मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, कटक, अमरावती, गुंटूर, काकीनाड़ा, तिरुपति, कडप्पा, अनंतपुर, वारंगल, विशाखापतमन, निजामाबाद, राउरकेला, सोलापुर, कोल्हापुर, नागपुर, और संभलपुर में 22 कैरेट सोने के रेट 52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं.

दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में 22 कैरेट सोने के रेट 52,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं. चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सलेम, वेल्लोर, त्रिची और तिरुनेलवेली में 22 कैरेट सोने के रेट 53,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं.

भिवंडी, लाटूर, वसई-विरार और नासिक में 22 कैरेट सोने के रेट 52,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं. पटना, सूरत, मेंगलोर, दावनगिरी, बेल्लारी और मैसूर में 22 कैरेट सोने के रेट 52,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं.

चांदी के रेट
मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पुणे, वडोदरा, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना, नागपुर, चंडीगढ़, नासिक, सूरत, गुड़गांव गाजियाबाद, नोएडा, औरंगाबाद, कोल्हापुर, सोलापुर और लाटूर में चांदी के रेट 69, 000 रुपये प्रति किलो पर बोले जा रहे हैं. चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, तिरुपुर, काकीनाड़ा, त्रिची, तिरुनेलवेली, सलेम, वेल्लोर, नेल्लोर, संभलपुर, कटक, गुंटूर, कडप्पा, खम्मम, विशाखापतनम, राउरकेला, वारंगल, दावनगिरी, बेल्लारी, बरहमापुर, और अनंतपुर में चांदी के रेट 72,000 रुपये प्रति किलो पर बोले जा रहे हैं.