DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए आई बड़ी अपडेट, 4% DA बढ़ाने के लिए मिली मंजूरी

Haryana Update News: आपकी जानकारी के लिए बता दे कि केंद्र सरकार के बाद राज्य सरकार ने भी अपने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि करना शुरु कर दिया हैं। कुछ दिनों पहले राजस्थान और हरियाणा की सरकार ने अपने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 % की वृद्धि कर दी है। उसके बाद उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि कर दी गई है। महेगाई भत्ता अब 4% बढ़कर 46 प्रतिशत हो चुका है।
Haryana News: CM खट्टर का बड़ा ऐलान, 1.25 करोड़ रुपये से होंगे ये 8 नए काम, जानें पूरी डिटेल
CM योगी ने दी सूचना
आपको बता दे कि UP के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी राज्य कर्मचारियों, शहरी निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, पेंशनरों, UGC कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों को मूल वेतन के 46% की दर से दिया जा रहा है। साथ ही सभी राज्य कर्मचारियों शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, अराजपत्रित/कार्य प्रभारित कर्मचारियों,तथा दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन के बराबर ₹7,000 का बोनसदेने की घोषणा कर दी है।
जाने किन राज्यों ने किया ऐलान
आपको बता दें कि ओडिशा और हरियाणा की सरकार ने अपने राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते में 4 %की बढोतरी करने का आदेश दे दिया है। इस वृद्धि के बाद ओडिशा औऱ हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42% से 46% हो चुका है।