logo

Adampur ByElection Result Live: चार राउंड में भव्य बिश्नोई ने हासिल की बढ़त

Adampur ByElection Result Live: हरियाणा के हिसार जिले में आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। चौथे राउंड में BJP के भव्य बिश्नोई 6,399 वोटों से आगे हो गए हैं। चौथे राउंड में भव्य को कांग्रेस से 164 वोट ज्यादा मिले।
 
Adampur ByElection Result Live: चार राउंड में भव्य बिश्नोई ने हासिल की बढ़त

Adampur Election: इससे पहले तीसरे राउंड में भाजपा के भव्य बिश्नोई की लीड बढ़कर 6235 हो गई थी। दूसरे राउंड में भव्य की लीड कम हुई थी। पहले राउंड में उन्हें 2846 की बढ़त थी, लेकिन दूसरे राउंड में 526 कम होकर 1978 रह गई है।

दूसरे में राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश को ज्यादा वोट मिले। जयप्रकाश ​​​​​​दूसरे राउंड में 526 वोट से आगे रहे। मतगणना के लिए महावीर स्टेडियम में 14 टेबल लगाए गए हैं। यहां 13 राउंड में मतगणना होगी।

 

 

 

राउंड भव्य बिश्नोई(‌BJP) जेपी(कांग्रेस) सतेंद्र सिंह(AAP) कुरड़ाराम(इनेलो)   लीड (भव्य)
1 6399 3567 175 168 2314
2 4379 5233 145 467 1978
3 6855 2598 60 105 6235
4 4646 4482 199 183 6399
total 17633 11398 380 740 ......
 

 

उपचुनाव में कुल 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। मतगणना के लिए कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश, भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई के पिता कुलदीप बिश्नोई और AAP के सतेंद्र सिंह भी मतगणना केंद्र पहुंच गए हैं। इसमें मुख्य मुकाबला भाजपा के भव्य, कांग्रेस के जयप्रकाश, इनेलो के कुरडाराम नंबरदार और आम आदमी पार्टी के सतेंद्र सिंह के बीच है।


यहां पहले से ही चुनाव में कड़ा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच ही देखने को मिला।3 नवंबर को करीब 75.25 प्रतिशत मतदान हुआ था और विधानसभा क्षेत्र में करीब 1 लाख 72 हजार मतदाता है।


कुलदीप के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई थी सीट
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और कुलदीप बिश्नोई के बीच राजनीतिक महत्वकांक्षा को लेकर छत्तीस का आंकड़ा रहा है। हरियाणा कांग्रेस की तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ तालमेल न बैठने के कारण हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद से 9 अप्रैल 2022 को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद 27 अप्रैल को उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया।


इसके बाद कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में थे। हुड्‌डा भी अपने बेटे और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा को प्रदेशाध्यक्ष बनाना चाहते थे। परंतु एकाएक हुड्‌डा ने दलित नेता उदयभान का नाम हाईकमान के सामने रख दिया और कामयाब रहे। राहुल के दरबार में कुलदीप बिश्नोई की सुनवाई नहीं हुई।


कुलदीप बिश्नोई ने 2016 में हरियाणा जनहित कांग्रेस का कांग्रेस में विलय किया था। नाराज कुलदीप ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन की बजाए भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को वोट दिया। अजय माकन चुनाव हार गए। इसके बाद पार्टी ने कुलदीप को कांग्रेस वर्किंग कमेटी मैंबर के पद से हटा दिया। 3 अगस्त को कुलदीप ने विधायक पद से इस्तीफा देकर 4 अगस्त को भाजपा जॉइन कर ली।


कांग्रेस के लिए यह चुनाव चुनौती भरा है। खासकर भूपेंद्र हुड्‌डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा के लिए, क्योंकि कैंडिडेट फाइनल करने से लेकर प्रचार की जिम्मेदारी उन्होंने ही संभाली है।

Aadampur By-Election : पूर्व CM को बताया किसान विरोधी, कुलदीप समर्थकों ने किया सियासी हमला


आदमपुर रहा है पूर्व सीएम भजनलाल का गढ़
आदमपुर विधानसभा से अब तक पूर्व सीएम भजन लाल का परिवार ही चुनाव लड़कर जीतता आ रहा है। वर्ष 1967, 1972, 1977, 1982 तक खुद भजनलाल यह सीट जीतते आए। 1987 में उनकी पत्नी जसमा देवी, 1990, 1996, 2000, 2005, 2008 उपुचनाव में भजन लाल जीते।

जबकि 1998 उप चुनाव, 2009, 2014 और 2019 में कुलदीप बिश्नोई चुनाव जीते। 2011 के उप चुनाव में रेणुका बिश्नोई जीती। इस तरह से 12 सामान्य और तीन उप चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री का परिवार का ही दबदबा रहा।

click here to join our whatsapp group