8th Pay Commission लागू होने पर इन 3 चीज़ों पर पड़ेगा खास असर
Haryana Update : 8th Pay Commission (8th Pay Commission) की मंजूरी के बाद से सरकारी कर्मचारियों की Salary संशोधन को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। विशेषज्ञों द्वारा नए वेतन आयोग से जुड़े अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, जिसमें Salary बढ़ोतरी और फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अब इसके लागू होने की संभावित तारीख को लेकर भी अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी जानकारियां।
कब लागू होगा 8th Pay Commission?
7th Pay Commission का कार्यकाल दिसंबर 2025 तक का है। नियमों के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से नए वेतन आयोग को लागू किया जाना चाहिए। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार तय समय पर इसे लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
करोड़ों कर्मचारियों को होगा फायदा
मोदी सरकार ने जनवरी में 8th Pay Commission को मंजूरी दे दी थी। इससे केंद्र सरकार के लगभग 50 Lakh सरकारी Karmchari और 65 Lakh पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। नए वेतन आयोग से सरकारी कर्मचारियों की Salary में भारी इजाफा होगा, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी।
CIBIL Score : क्यों हुआ खराब, कैसे होगा ठीक ? जानिए सारी जानकारी
अगर देरी से लागू हुआ तो क्या मिलेगा एरियर?
नए वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से लागू करना मुश्किल माना जा रहा है। यदि इसे जनवरी में लागू नहीं किया जाता, तो अप्रैल 2026 से प्रभावी किया जा सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इसमें देरी होती है, तो कर्मचारियों को देरी की अवधि के बराबर एरियर मिल सकता है। इसका मतलब यह है कि वेतन आयोग भले ही देरी से लागू हो, लेकिन इसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा।
फिटमेंट फैक्टर पर क्या होगा असर?
8th Pay Commission के तहत फिटमेंट फैक्टर की अहम भूमिका होगी। फिटमेंट फैक्टर के तीन अलग-अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं:
1. 2.86 के फिटमेंट फैक्टर की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है।
2. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार 1.92 से 2.08 के बीच फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी दे सकती है।
3. यदि फिटमेंट फैक्टर 2.08 तय किया जाता है, तो Salary में 92% से 108% तक बढ़ोतरी हो सकती है।
नई बेसिक Salary कितनी होगी?
फिटमेंट फैक्टर के अनुसार मिनिमम बेसिक Salary में भारी बढ़ोतरी संभव है।
- वर्तमान में न्यूनतम बेसिक सैलरी: ₹18,000
- संभावित नई बेसिक सैलरी: ₹34,560 से ₹37,440 तक बढ़ सकती है।