logo

CIBIL Score : क्यों हुआ खराब, कैसे होगा ठीक ? जानिए सारी जानकारी

CIBIL Score : अगर आपका CIBIL Score खराब हो गया है, तो इसका कारण क्रेडिट कार्ड बकाया, देर से EMI भुगतान या अधिक लोन लेना हो सकता है। अच्छे सिबिल स्कोर के लिए समय पर भुगतान करें, क्रेडिट उपयोग कम रखें और अनावश्यक लोन न लें। सही वित्तीय आदतें अपनाने से स्कोर धीरे-धीरे ठीक हो सकता है। जानें CIBIL स्कोर सुधारने के आसान तरीके और इससे जुड़ी पूरी जानकारी नीचे।

 
CIBIL Score : क्यों हुआ खराब, कैसे होगा ठीक ? जानिए सारी जानकारी 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : महंगाई के इस दौर में लोगों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए Loan की जरूरत पड़ती है। जॉब करने के बावजूद भी मिडिल क्लास लोग अक्सर Loan लेते हैं। Bank किसी भी व्यक्ति या फर्म को Loan देने से पहले उसके दस्तावेजों की पूरी जांच करता है। इसके अलावा, Loan मंजूरी से पहले Bank Credit Score (CIBIL Score)भी चेक करता है। अगर किसी व्यक्ति का Credit Score अच्छा होता है, तो Bank उसे आसानी से Loan दे देता है और Loan की सीमा भी बढ़ा सकता है। लेकिन अगर Credit Score खराब होता है, तो Bank Loan देने से मना कर सकता है।  

क्या होता है सिबिल स्कोर? 
Credit Score एक तीन अंकों की संख्याहोती है, जिसके आधार पर Bank या अन्य Loan प्रदान करने वाली कंपनियां यह तय करती हैं कि किसी व्यक्ति को Loan देना है या नहीं। यह स्कोर व्यक्ति की पुरानी Loan हिस्ट्री और रीपेमेंट रिकॉर्डपर निर्भर करता है। यदि आपने पहले Loan लिया है और समय पर उसकी किश्तें भरी हैं, तो आपका Credit Score अच्छा रहेगा। लेकिन यदि आपने किश्तों में देरी की है या Loan चुकाया नहीं है, तो यह स्कोर गिर सकता है।  

Credit Score की सीमा और महत्व 
- Credit Score 300 से 900 अंकों के बीच होता है।  
- यदि आपका स्कोर 600 से कम है, तो Bank आपको Loan देने से इनकार कर सकता है।  
- यदि स्कोर 300 से 600के बीच है, तो इसका मतलब है कि आपने पहले Loan चुकाने में गड़बड़ी की है।  
- यदि Credit Score 750 से 900 के बीच है, तो यह दर्शाता है कि आपने सभी किश्तें समय पर भरी हैं और आपका Loan रिकॉर्ड अच्छा है।  

किन कारणों से खराब होता है सिबिल स्कोर? 
Credit Score खराब होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित शामिल हैं:  
- समय पर Loan की किश्तें न भरना।  
- Loan सेटलमेंट न करना या बार-बार डिफॉल्ट करना।  
- क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर न भरना।  
- अगर आपने किसी के Loan का गारंटर बनने के बाद वह व्यक्ति Loan नहीं चुका पाता, तो इसका असर आपके Credit Score पर भी पड़ सकता है।  

CIBIL Score : सिबिल स्कोर ठीक करने के लिए जरूर करें ये काम

Credit Score सुधारने में कितना समय लगता है? 
एक बार Credit Score खराब हो जाए, तो इसे सुधारने में लंबा समय लग सकता है। आमतौर पर, 6 महीने से 1 सालका समय लग सकता है, लेकिन अगर स्कोर बहुत खराब है, तो इसे ठीक होने में इससे भी अधिक समय लग सकता है।  

कैसे सुधारें सिबिल स्कोर? 

1. समय पर किश्त चुकाएं:Loan की किश्तें समय पर चुकाने से न सिर्फ Credit Score अच्छा बना रहता है, बल्कि अतिरिक्त पेनल्टी से भी बचा जा सकता है।  

2. क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल करें:अगर आपका Credit Score खराब हो गया है, तो इसे सुधारने के लिए क्रेडिट कार्डका सही इस्तेमाल करें। हमेशा बिल अंतिम तारीख से पहले भरें, ताकि आपका स्कोर धीरे-धीरे सुधर सके।  

3. गारंटर बनने से बचें:यदि आप किसी अन्य व्यक्ति के Loan के गारंटर बनने जा रहे हैं, तो इस फैसले को सोच-समझकर लें। अगर वह व्यक्ति Loan नहीं चुकाता, तो आपके Credit Score पर भी असर पड़ सकता है।  

4. एक Loan चुकाने के बाद दूसरा लें:एक Loan पूरी तरह चुका देने के बाद ही नया Loan लें। इससे आपका Credit Score सकारात्मक रहेगा और भविष्य में Loan लेने में आसानी होगी।