School Timing Change: मौसम को देखते हुए स्कूलों ने बदला समय, जानिए पंजाब मे कितने बजे लगेगा स्कूल
School timing changed in Punjab: पंजाब में मौसम में आए बदलाव के कारण राज्य के कई स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। ठंड कम होने के कारण कई निजी स्कूलों ने अपने समय को फिर से निर्धारित किया है। जो स्कूल पहले सुबह 10 बजे खुलते थे, वे अब सुबह 9 बजे खुलेंगे और दोपहर 2:30 बजे छुट्टी होगी। इस बदलाव से जहां ठंड से राहत मिली है, वहीं अभिभावकों को भी सहूलियत हुई है। पहले स्कूल की छुट्टी 3:30 बजे होती थी, जिससे बच्चों को देर से घर पहुंचने और फिर ट्यूशन के कारण खेलने का समय नहीं मिलता था। अब नए समय के अनुसार, बच्चों को अधिक खाली समय मिलेगा, जिससे वे अन्य गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।
मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान में वृद्धि हो रही है। जल्द ही ठंड पूरी तरह खत्म होने के बाद गर्मी का मौसम शुरू हो जाएगा। इस समय दिन में धूप तेज हो रही है, हालांकि सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अधिकतर जिलों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 5 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।
अगर विभिन्न जिलों के तापमान की बात करें, तो अमृतसर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रह सकता है, जहां रविवार को बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रह सकता है, और मौसम साफ रहेगा। लुधियाना और जालंधर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 9-10 डिग्री रह सकता है, जहां शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई गई है। पटियाला में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री, जबकि बठिंडा में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। तेज धूप के चलते अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि देखने को मिल सकती है।
8th Pay: कर्मचारियों की सैलरी मे होगा 100% का इजाफा, जानिए फिटमेंट फैक्टर पर नया अपडेट