Hisar Airport: हिसार-जयपुर फ्लाइट को DGCA की हरी झंडी, जानिए क्या होगा किराया और शैड्यूल
हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से अब जयपुर के लिए हवाई सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इसके शेड्यूल को मंजूरी दे दी है। 12 सितंबर से हिसार से जयपुर के लिए पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी।
Hisar News: हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से अब जयपुर के लिए हवाई सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इसके शेड्यूल को मंजूरी दे दी है। 12 सितंबर से हिसार से जयपुर के लिए पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी।
जयपुर के लिए यह हवाई सेवा हर शुक्रवार शाम 5:35 बजे उपलब्ध होगी। हिसार से जयपुर तक का किराया 1,950 रुपये तय किया गया है और सफर का समय लगभग 1 घंटा 5 मिनट रहेगा। फिलहाल दिल्ली से हिसार आने वाली फ्लाइट को भी सप्ताह में एक दिन जयपुर के रूट से जोड़ा गया है। यह फ्लाइट हिसार से आगे अयोध्या तक जाएगी, जहां पहले से ही हवाई सेवा उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष में चंद्रग्रहण के साथ होगा महालय, जानें सभी श्राद्ध तिथियां
हिसार से अयोध्या के लिए वाया जयपुर रूट पर यह सेवा शुक्रवार और रविवार को चलेगी। गौर करने वाली बात यह है कि हिसार से जयपुर सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करने में करीब 5 घंटे लगते थे, लेकिन फ्लाइट से यह दूरी केवल एक घंटे में पूरी हो जाएगी, जिससे यात्रियों का लगभग 4 घंटे का समय बचेगा।
इसी के साथ हिसार से चंडीगढ़ के लिए उड़ान के समय में भी बदलाव किया गया है। अब यह फ्लाइट हर सोमवार और बुधवार सुबह 10 बजे हिसार से उड़ान भरेगी और सुबह 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह 8 बजे उड़ान भरकर 9:40 बजे हिसार पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें- Haryana Weather: किसानों के लिए खतरे की घंटी, 20 जिलों मे बारिश का हाई अलर्ट, करनाल मे यमुना उफान पर
पहले हिसार से चंडीगढ़ की उड़ान सोमवार और शुक्रवार को दोपहर 3:20 बजे होती थी और 4:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचती थी। वापसी में यह फ्लाइट शाम 4:55 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरती थी और 5:55 बजे हिसार पहुंचती थी।